गोमिया के भदवा खेत में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा महोत्सव में मंत्री योगेंद्र प्रसाद हुए शामिल

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : प्रखंड के गोमिया पंचायत अंतर्गत भदवा खेत में श्री श्री रथ पूजा ग्रामीण समिति की ओर से भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र जी और सुभद्रा जी की दर्शन के लिए श्रद्धालु भक्तों की काफी संख्या में भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर यहां मेला का भी आयोजन हुआ। महोत्सव में झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए। पूजा कमेटी के लोगों ने उन्हें जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जगत के पालनहार भगवान जगन्नाथ से समस्त क्षेत्रवासियों की खुशहाली के लिए मंगलकामना की। मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ, बलभद्र जी और सुभद्रा जी की रथ पर विहार की यह परंपरा हमें यह सिखाती है कि भगवान स्वयं अपने भक्तों के बीच आते हैं, और उनके सुख-दुख में भागी बनते हैं। यह पर्व हमारी आस्था, संस्कृति और समरसता का जीवंत प्रतीक है। इस अवसर पर गोमिया विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, हेमू यादव, शकील राज, पंसस महेश रविदास, बद्री पासवान सहित श्री श्री रथ पूजा ग्रामीण समिति के अध्यक्ष नारायण रविदास, उपाध्यक्ष वासुदेव राम, सचिव कन्हैया रविदास, कोषाध्यक्ष बालगोविंद रविदास एवं कार्यकारिणी सदस्य गोविंद राम,अजय कुमार, ओमप्रकाश कुमार, शिवनारायण राम, किशुन राम, विजय राम,संतोष कुमार, लालू राम, गिरिधारी राम, लालदेव राम, रामकिशुन राम मौजुद थे।










