गोमिया प्रखंड मुख्यालय में विद्यार्थियों के बीच मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया 121 साईकिल का वितरण

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : गोमिया प्रखंड मुख्यालय में झारखंड सरकार उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों के बीच साइकिल का वितरण राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता सह मद्द निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच 121 साइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि स्कूली विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए झारखंड सरकार द्वारा शिक्षा से संबंधित सभी जरूरतमंद सामान सहित मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराए जा रहे हैं और विद्यार्थियों को दूर दराज क्षेत्रों से समय पर स्कूल पहुंचने के लिए साइकिल भी उपलब्ध कराया जा रहा है। कहा कि यह छात्र छात्राओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इसी प्रकार अभिभावकों को भी बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए बच्चों का मॉनिटरिंग भी करना होगा। बच्चे अच्छी तरह से पढ़ाई करेंगे तो आगे चलकर जरूर लक्ष्य प्राप्ति करेंगे। मंत्री श्री प्रसाद ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा इसी प्रकार लोगों की बुनियादी जरूरतों को भी पूरा किया जा रहा है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मईया सम्मान योजना दिया जा रहा है और गरीबों के लिए मुफ्त में बिजली दिया जा रहा है। इसी तरह लोगों को सरकारी हर सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी योजनाओं का सदुपयोग होना चाहिए। मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े, बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी आर के मिश्रा, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुरेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, कांग्रेस के जिला महासचिव रामकिशुन रविदास, प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय, गंदौरी राम, मुखिया शांति देवी, पार्वती देवी एवं बंटी उरांव, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, बीपीओ इकबाल अतहर वारसी, बीआरपी सुभाष प्रसाद, आशा कुमारी, गौरी शंकर प्रजापति, संतोष साव, बाबूचंद बेसरा, राजू शाही, मुमताज आलम, मदन महतो, प्रकाश राय, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रवीण कुमार, सोनू यादव, शंभू यादव आदि उपस्थित थे।

प्रेझा फाउंडेशन द्वारा संचालित आईटीआई कौशल कॉलेज / नर्सिंग एवं कल्याण गुरुकुल के 500 विद्यार्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *