मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया टीकाहारा के नवनिर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी गोमिया : सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्द निषेध विभाग मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गोमिया प्रखंड अंतर्गत टीकाहारा पंचायत में नवनिर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन फीता काटकर किया। इसके अलावे उन्होंने सरना स्थल की चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर जनता को अधिक से अधिक सहूलियतें प्रदान करने का काम कर रही है। टीकाहारा पंचायत भवन का निर्माण हो जाने से पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणो को काफी सहूलियतें मिलेंगी। पंचायत के कामकाज सुचारू रुप से संपादित किये जा सकेंगें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगभग हर सरना स्थल की चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने टीकाहारा पंचायत भवन में ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और प्राथमिकता के साथ समाधान का भरोसा दिया। झामुमो कार्यकर्ताओं, समर्थकों व ग्रामीणों ने मंत्री का परंपरागत रूप से जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। मौके पर गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो ने पंचायत सहायकों को नियमित रूप से पंचायत भवन में योगदान देकर पंचायत के विकास कार्यों को करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रतिदिन हाजिरी बनाने की बात कही। उन्होंने पंचायत सहायकों को पंचायत सचिव और रोजगार सेवक से समन्वय स्थापित कर सरकार के विभिन्न योजनाओं में सक्रिय रूप से कार्य करने को कहा। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लुदू मांझी, विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, रोजगार सेवक विशाल डे, हेमू यादव,शकील राज, नरेश मंडल, इकबाल अहमद समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता व महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद थे।

मछली पालन कर आत्मनिर्भर-रोजगार प्रदान कर पलायन कम करने में हो रही सहायक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *