विधायक अंबा प्रसाद ने सांढ़ में धान अधिप्राप्ति केंद्र का किया उद्घाटन

आशीष कुमार साव. बड़कागांव- स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद ने बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के सांढ़ पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन फीता काट कर किया। इस दौरान पैक्स अध्यक्ष तापेश्वर प्रसाद ने विधायक को गुलदस्ता देकर स्वागत किया व महिलाओं ने फूल माला पहनाकर विधायक का अभिवादन किया।

इस दौरान विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को अधिक मुनाफा दे रही है इसीलिए किसान भाई हड़बड़ी में अपना ध्यान बिचौलियों के पास नहीं बेचे, सिर्फ और सिर्फ धान को सरकार द्वारा निर्धारित पैक्सों में ही दें। विधायक ने कहा कि किसान पैक्स में अपना धान बेचकर अधिक मुनाफा कमाए, पैक्स में धान बेचने वाले किसानों को 2183 रुपए समर्थन मूल्य एवं 117 रुपए बोनस मिलाकर कुल ₹2300 प्रति क्विंटल के दर से भुगतान कर रही है।

मौके पर मुख्य रूप से उप प्रमुख बचन देव कुमार, सांढ मुखिया सुलेखा कुमारी, नयाटांड़ मुखिया लीलावती देवी, सांढ पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र प्रसाद, नयाटांड़ पंचायत समिति सदस्य प्रभु राम, जिला परिषद प्रतिनिधि दीपक करमाली, प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुईयां, मुखिया प्रतिनिधि भीखन महतो, प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, युवा प्रखंड अध्यक्ष आनंद मेहता, विधायक प्रतिनिधि सुरेश महतो, पूर्व विधायक प्रतिनिधि संजय महतो, पंचायत अध्यक्ष गुरदयाल कुमार जिज्ञासु, दशरथ महतो, पप्पू कुमार,सरोज कुमार, पुरण महतो सहित कई महिला पुरुष मौजूद थे।

2030 में उत्पन्न होने वाले जलसंकट से निपटने को वेदांता तैयार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *