परिवर्तन यात्रा के प्रचार-प्रसार को लेकर विधायक ने प्रचार वाहन को हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : भारतीय जनता पार्टी की धनबाद प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा 24 सितंबर को बोकारो विधानसभा परिवर्तन यात्रा चंदनकियारी से होकर प्रवेश योधाडीह मोड़ पर आयेगी। इसकी प्रचार प्रसार को लेकर बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने बोकारो विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आमंत्रित करने हेतु प्रचार वाहन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया की परिवर्तन सभा में यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, धनबाद के सांसद ढुलू महतो उपस्थित रहेंगे. परिवर्तन यात्रा की तैयारी को सभा स्थल का जायजा लिया. उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि उनके स्वागत और कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं. कहा कि राज्य में पिछले पांच साल से झामुमो और कांग्रेस गठबंधन की सरकार है. मतदाता आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार परिवर्तन करने का मन बना चुकी है. लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए हम परिवर्तन यात्रा निकाल रहे हैं. बोकारो में भारी संख्या में लोगों के भीड़ उमड़ेगी। इस कार्यक्रम में के के बोराल जिला महामंत्री संजय त्यागी, अनिल सिंह,मनोज सिंह, विकास कुमार आदि उपस्थित थे।
प्रकाश प्रामाणिक, गोलू उपाध्याय, तुसार, नन्दू दुलाल मोदक,कृष्णा कुमार, आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।










