सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में बैरगनिया बाजार बंद कराने वाले घायल लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे विधायक

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी 21ता.सीतामढ़ी। अनुसूचित जाति (SC) के आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कार्ट के फैसले के विरोध में बुधवार को बैरगनिया बाजार बंद कराने के दौरान एक व्यवसायी के साथ हुई झड़प में पूर्व प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि भूषण बिहारी गंभीर रूप से घायल हो गये। वही उनके साथ जुलूस के नेतृत्व करने वाले कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष संतोष पासवान भी उस झड़प घायल हो गये। उक्त दोनों घायलों को बैरगनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उपस्थित चिकित्सकों ने इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों घायलों को सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उक्त दोनों का इलाज सीतामढ़ी सदर अस्पताल में चल रहा है।घटना की सूचना मिलने पर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोतीलाल प्रसाद ने घायल भूषण बिहारी और संतोष पासवान से मिलकर उनके हाल-चाल पूछे। इधर आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में लोजपा(रा) प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार, अखिलेश कुमार ‘गौतम’, आलोक पासवान, रंजन पासवान, विनीत पासवान, संजय राम, मनोज पासवान, दीपक पासवान, मुकेश पासवान, पवन राम, प्रभाकर पासवान, साजन पासवान आदि के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने बैरगनिया नगर में घूम-घूम कर शांतिपूर्वक प्रतिष्ठानों को बंद करा दिया । नगर में सभी दुकानें पूर्णत: बंद रहे।भाजपा के कई नेताओं ने कहा कि कुछ लोग एससी-एसटी को गुमराह कर राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं।

मोटरसाइकिल लगाने को लेकर विवाद हुआ जिसमें दोनों पक्षों के घरवालों ने आपस में मारपीट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *