लचर बिजली के तार,नया ट्रांसफार्मर लगाने और सुचारु विद्युत आपूर्ति सहित समस्याओं पर विधायक उमाकांत रजक ने दिया दिशा-निर्देश 

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : चास-चंदनकियारी प्रखंड के विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं एवं अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह चंदनकियारी विधायक उमा कांत रजक ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक की।बैठक में विधायक श्री रजक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि चास-चंदनकियारी प्रखंड के प्रत्येक गांव में नियमित एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सके। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं हैं अथवा जल चुके हैं, वहां तत्काल कार्रवाई करते हुए नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएं। विशेष रूप से तेलमटिया ग्राम सहित अन्य ग्रामों में नए ट्रांसफार्मर स्थापित करने का निर्देश दिया गया। इस पर अधीक्षण अभियंता दिनेश्वर कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि तेलमटिया ग्राम में आज ही नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। विधायक श्री रजक ने कहा कि झारखंड की नई सरकार के गठन के साथ ही घरेलू बिजली बिल माफ किया गया है और 200 यूनिट तक बिजली निःशुल्क उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं एवं ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान न्यायोचित एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए। साथ ही, जिन गांवों में बिजली की तारें नीचे झूल रही हैं, उन्हें तुरंत दुरुस्त करने का भी आदेश दिया। बैठक में मुख्य रूप से अधीक्षण अभियंता दिनेश्वर कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता शशी भूषण तिवारी, कार्यपालक अभियंता (चास विद्युत मुख्यालय)  नवीन कुमार, विद्युत एस.डी.ओ. गोबिंद महतो, पूर्व सरपंच गया राम सिंह चौधरी, झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजदेव महाथा सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

लोकसभा चुनाव.! धन-बल के अनाधिकृत आवा-जाही पर लगायें अंकुश- के.रवि कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *