मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम चास अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा 16 सुत्री मांग पत्र

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में पूर्व घोषित झारखण्ड बंद के तहत कार्यक्रम सुबह 6.00 बजे से जोधाडीह मोड़ चौक में संध्या 6.00 बजे तक था। चास अंचलधिकारी एवं अनुमण्डलाधिकारी-चास के द्वारा मौखिक आश्वासन के बाद बन्द कार्यक्रम को दोपहर 1:00 बजे स्थगित करने के उपरांत अपराह्न 3:00 बजे चास अनुमंडल पदाधिकारी के साथ वार्ता के लिए आंदोलनकारिओं के प्रतिनिधि मण्डल को अनुमंडल कार्यालय बुलाया गया। वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री झारखण्ड सरकार के नाम प्रेषित 16 सूत्री मांग पत्र चास अंचलाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में सौंपते हुए आंदोलनकारियों ने अपनी मांगोँ को लेकर कहा कि त्वरित कार्रवाई करते हुए, झारखण्ड सरकार को करवाई करवाने का कार्य किया जाय।जिला प्रशासन द्वारा आयोग द्वारा प्रकाशित चिन्हित आंदोलनकारियों के लिए गृह विभाग से अधिसूचना संग्रह कर,विशेष कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित करने का कार्य किया जाय।आज के प्रतिनिधिमण्डल में झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष-राजदेव माहथा, संतोष कुमार सिंह,पार्वती चरण महतो, हाबु लाल गोराईं,साधन माहथा,विक्रम महतो,खगेंद्र नाथ वर्मा, संजय लाल महतो, परमेश्वर मण्डल, गोलबाबू अंसारी,देवानंद त्रिवेदी,रमेश महतो, सोना राम टुडू, मुस्लिम अंसारी सहित कई आंदोलनकारी शामिल रहे।इसके अलावे बन्द कार्यक्रम स्थल में लालमोहन शर्मा, जुबिल अहमद, खिरोधर महतो,करम चाँद गोप,कृष्णा तिवारी,भगीरथ महतो, संजय प्रामाणिक,साधन मण्डल,मिहिर कुमार बाउरी, सुनील महतो, सुदर्शन महतो,चंडीचरण झा,अमीर शेख,विश्वनाथ दत्ता,मनभूल सिंह,उदय चंद प्रसाद,गयासुद्दीन शाह, मंजूर हुसैन शाह,रमजान खान,रुक्मिणी देवी, लीला देवी,देवेंन गोराईं,शिबू बाउरी,राजकुमारी देवी, दिगम गोराईं, बंशीधर ठाकुर, दक्षिण महाथा,पशुपति महतो, दिलीप शेख,देवेन गोराई, मुन्ना सिंह, चंडीचरण महतो, लाल मोहन अंसारी, कलयाली सिंह चौधरी, सुमिर महतो, शक्तिपद सोनार, विजय कुमार सिंह, सहित हजारों आंदोलनकारी झारखण्ड बन्द को सफल बनाने में अहम् भूमिका निभाया।










