झारखंड राज्य योगासन क्रीड़ा प्रतियोगिता में 300 से अधिक प्रतिभागियों ने अपने योग कौशल का प्रदर्शन किया

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : बोकारो जिला योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो की मेजबानी में योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा आयोजित छठी झारखंड राज्य योगासन क्रीड़ा प्रतियोगिता का दूसरा दिन शनिवार भी रोमांच से भरा रहा। राज्य के 14 जिलों से पहुंचे 300 से अधिक प्रतिभागियों ने अलग-अलग आयुवर्ग व श्रेणियों की विभिन्न स्पर्द्धाओं में जमकर अपने योग कौशल का प्रदर्शन किया। बड़े तो बड़े, छोटे-छोटे बच्चों की हैरतअंगेज प्रस्तुति ने भी सबको अचरज में डाल दिया। पारंपरिक व कलात्मक योग के तहत भांति-भांति के आसनों एवं योग मुद्राओं में उनकी अद्भुत निपुणता की मिसाल देखने को मिली। कोई चक्रासन, कोई वक्रासन, कोई शीर्षासन, तो कोई भांति-भांति के तरीकों से अपने शरीर को हैरतअंगेज तरीके से मोड़कर आश्चर्यजनक मुद्राएं प्रस्तुत कर रहा था। प्रतिभागियों में छात्राओं की संख्या अपेक्षाकृत अधिक देखी जा रही है। बेटियों ने अपनी शारीरिक स्फूर्ति व संतुलन के जरिए अपनी योगकला का उदाहरण प्रस्तुत किया। दूसरी तरफ, विद्यालय का पूरा परिसर योगमय बना है। जिधर देखें उधर प्रतिभागी आकर्षक मुद्राओं के साथ योगाभ्यास करते देखे जा रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन तक संपन्न हुईं विभिन्न आयुवर्गों एवं श्रेणियों की स्पर्द्धाओं के विजेता प्रतिभागी शनिवार को पुरस्कृत किए गए। एसोसिएशन की बोकारो इकाई के अध्यक्ष एवं डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पदक देकर पुरस्कृत किया। मौके पर एसोसिएशन की राज्य इकाई के महासचिव चंदू कुमार, संयुक्त सचिव मलय कुमार डे, रांची योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुरजीत घोषाल, बोकारो शाखा के उपाध्यक्ष सह डीपीएस बोकारो के वरीय उप प्राचार्य अंजनी भूषण सहित तकनीकी दल के कई सदस्य मौजूद रहे। प्रतियोगिता में बोकारो, धनबाद, रांची, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा सहित विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। पारंपरिक योगासना की महिलाओं की सीनियर – बी कैटेगरी में धनबाद की कुमारी माया, पू. सिंहभूम की बरनाली पात्रो व नीतू सिंह, सीनियर-सी में पू.सिंहभूम की शिउली पात्रो, सविता महाराणा एवं बोकारो की नितिशा मुखर्जी, सब-जूनियर (बालक) में कोडरमा के दिक्षित राज, रांची के आगम कुमार सिंह व पू.सिंहभूम के शौर्य झा, सब-जूनियर (बालिका) में पू.सिंहभूम से सायोनी नंदी, प्रियोति कर्मकार व श्रुति नंदी, जूनियर (बालक) में रांची के कौशल कुमार, धनबाद के रोहन राज एवं रामगढ़ के आयुष राज, जूनियर (बालिका) में तियाशा पंगियारा (पू.सिंहभूम), हजारीबाग की अनीषा कुमारी व जूही कुमारी, सीनियर (बालिका) में स्मृति नेहा कौर (लातेहार), नेहा कुमारी (पू.सिंहभूम) व कोमल राय (रांची), कलात्मक एकल जूनियर (बालक) में रांची के कार्तिक कुमार दुबे, आयुष कुमार व रामगढ़ के गजेन्द्र कुमार राय, सब-जूनियर (बालक) कृष्ण कुमार (धनबाद), कोडरमा के नमन जैन व दिक्षित राज, अग्र-झुकाव स्पर्द्धा के जूनियर बालिका वर्ग में रेशमी तिर्की (रांची), अद्विका अनाति (पू.सिंहभूम) व मनीषा मिश्रा (रांची), जूनियर (बालक) में आयुष वर्मन (धनबाद), आयुष राज (रामगढ़) व रोहन राज (धनबाद), सब-जूनियर (बालक) में शौर्य झा, (पू.सिंहभूम), प्रियांशु दत्ता (लातेहार) व प्रवीण कुमार महतो (सरायकेला), सब-जूनियर (बालक) पार्श्व-झुकाव स्पर्द्धा में अनमोल राज (पू.सिंहभूम), लव कुमार शर्मा (कोडरमा) एवं श्रेयोन रॉय (पू.सिंहभूम), ट्विस्टिंग बॉडी इंडिविजुअल स्पर्धा के जूनियर (बालिका) वर्ग में पू.सिंहभूम की अद्विका अनंती, रांची की सोना सिंह व अपर्णा चौधरी और जूनियर (बालक) वर्ग में लातेहार के आदित्य कुमार, सूरज कुमार एवं गोड्डा के विजय कुमार डे क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। उन्हें मेडल व सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। रविवार को अंतिम दौर के पुरस्कार-वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा।

तीसरे चरण-गोड्डा में आयोजित "आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *