एक दर्जन से अधिक लोगों ने एक साथ मिलकर युवक पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया,जिसके बाद इलाके में अफरा – तफरी का माहौल कायम

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 21ता.बिहार : बिहार में एक दर्जन से अधिक लोगों ने एक साथ मिलकर युवक पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। जिसके बाद इलाके में अफरा – तफरी का माहौल कायम हो गया।मिली जानकारी के अनुसार, जिले के तिलैया जंक्शन पर उस वक्त अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। जब दर्जनों की संख्या में रहे उपद्रवियों ने एक युवक पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। हालांकि, इस घटना के कारणों का साफ पता नहीं चला है। आखिर युवक की पिटाई लाठी डंडे से की गई है।फिलहाल इस घटना को लेकर आस- पास में भी तरह – तरह की चर्चा शुरू हो गयी।बताया जा रहा है कि, तिलैया जंक्शन पर ज्यों हीं ट्रेन रुकी वैसे ही एक युवक को ट्रेन की बोगी से खींचकर प्लेटफार्म पर उतारा गया और उसपर पूर्व से तैयार दर्जनों लोगों ने लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। युवक अकेला भागता रहा और लोगों से बचाव के मदद भी मांगा लेकिन किसी ने सामने आने का जहमत नहीं उठायी।

मोतीहारी प्रखंड कार्यालय पर माकपा का प्रदर्शन,9 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *