ज्यादा मतदान लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी, निर्दलीय उम्मीदवार बधाई के हकदार : रविंद्र भाटी

जोधपुर, 13 नवंबर (आईएएनएस)। राजस्थान के बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा सीट से विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने विधानसभा उपचुनाव को लेकर बुधवार को कहा कि ज्यादा मतदान लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है।

जोधपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उपचुनाव में जनता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। ज्यादा से ज्यादा मतदान लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है। बेहतर कानून-व्यवस्था के साथ निष्पक्ष चुनाव हम सबकी जिम्मेदारी है।

निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा द्वारा मतदान के दौरान एसडीएम को थप्पड़ मारने की घटना पर उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है। लोकतंत्र में इस तरह से किसी के साथ मारपीट करने को जायज नहीं ठहराया जा सकता। इस पूरी घटना के पीछे क्या वजह है, इसपर फिलहाल कोई टिप्पणी करना उचित नहीं है। चुनाव के दौरान शांति बनाए रखना हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा, “जब कोई निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में उतरता है तो उसे दबाने का हरसंभव प्रयास किया जाता है। जो निर्दलीय उम्मीदवार पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़े हैं, उन्हें मैं बधाई देता हूं।”

जोधपुर में हुए हत्याकांड को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेहतर कानून-व्यवस्था का राज कायम होना चाहिए। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और इससे जुड़े सबूत सामने आने चाहिए ताकि हत्याकांड का खुलासा हो सके। ऐसी घटनाओं से जनता का सरकार से भरोसा उठ जाता है। ऐसे में मेरा मानना है कि पुलिस को जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा करना चाहिए।

चीन ने पहली बार सऊदी अरब में संप्रभु बांड जारी किए

राजस्थान में सात विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया है। इस उपचुनाव में कुल 69 उम्मीदवार मैदान में हैं। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। वर्तमान में 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा में भाजपा के 114 और कांग्रेस के 65 सदस्य हैं।

–आईएएनएस

एकेएस/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *