स्वस्थ्य नारी सशक्त समाज के निमार्ण में अपना योगदान दे : सांसद 

स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत 

अतिथियों को पौधा लेकर किया गया स्वागत 

सांसद विधायक डीडीसी सीएस ने जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

यह अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक किया जायेगा

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो :  सिविल सर्जन बोकारो के निर्देशन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित ’’स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान’’ कार्यक्रम का उदघाटन समारोह का आयोजन जिला अस्पताल के सभागार में किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो एवं विशिष्ट अतिथि बोकारो विधायिक श्वेता सिंह एवं बोकारो जिला के उपविकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार उपस्थित थी। अतिथियों का स्वागत पौधे देकर किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के अभिभाषण के पश्चात अतिथियों के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। द्वीप प्रज्वलन के पश्चात डा0 अभय भूषण प्रसाद सिविल सर्जन बोकारो ने अपने अभिभाषण में ’’स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान’’ कार्यक्रम के संचालन धरातल तक पहुचाने की रूपरेखा के बारे में बताया गया। डा0 प्रसाद ने बताया कि यह अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक किया जायेगा जिसमें सभी महिलाओं के लिए चिकित्सा जांच और स्वास्थ्य सेवाए, नागरिकों की सक्रीय भागीदारी, स्वस्थ्य जीवनशैली और स्वास्थ्य के मानको को बनाये रखना एवं स्वास्थ्य सेवाओं की पहुच आसान बनाने के लिए विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराना है। विधायिका बोकारो श्वेता सिंह ने अपने संबोधन में सबसे पहले सांसद की कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिये धनवाद दिया। उन्होने कहा कि स्वस्थ्य नारी सशक्त समाज का निर्माण तब ही सम्भव है जब उससे सम्बन्धित सरकार द्वारा चालाये जा रहे महत्वकाक्षी योजनाओं व स्वास्थ्य सुविधओं का लाभ उन तक पहुचेगा तभी जाकर स्वस्थ्य नारी सशक्त नारी कार्यक्रम का उददेश्य पूरा होगा। सांसद धनबाद ढुल्लू महतो ने अपने अभिभाषण में कहा कि प्रधानमन्त्री कें निर्देशन में चलाये जा रहे यह महत्वकाक्षी कार्यक्रम जो कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रत्येक दिन नारी के स्वास्थ्य व सशक्त करने हेतु अलग अलग गतिविधियां की जानी है जिसके लिए हम यहां पर उपस्थित सभी स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर, स्वास्थ्य कर्मी एवं सहियों से अनुरोध करेंगे कि वह चल रेह अभियान की रूपरेखा के अनुसार सभी सुविधाओं को धरातल के लोगों तक पहुचाने का कार्य करें और स्वस्थ्य नारी सशक्त समाज के निमार्ण में अपना योगदान दे। कार्यक्रम के अन्त में सांसद धनबाद एवं विधायिका बोकारो, उप विकास आयुक्त बोकारो एवं सिविल सर्जन बोकारो के द्वारा जनजागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया। कार्यक्रम में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, बोकारो विधायिक श्वेता सिंह , उपविकास आयुक्त  शताब्दी मजूमदार, सिविल सर्जन बोकारो डा0 अभय भूषण प्रसाद, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डा0 एन0पी0सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मी के साथ साथ मीडिया बन्धू एवं सहिया उपस्थित थे।

ललन पांडे और उमेश जैन का अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *