प्रदेशभर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 1 करोड़ 18 लाख से अधिक वादों का निस्तारण

मीडिया हाउस लखनऊ- न्यायमूर्ति सूर्यकान्त, मुख्य न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) तथा  न्यायमूर्ति श्री विक्रम नाथ, न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह आयोजन न्यायमूर्ति अरूण भंसाली, मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन तथा माननीय न्यायमूर्ति महेश चन्द्र त्रिपाठी, वरिष्ठ न्यायाधीश, उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संतोष कुमार द्वितीय द्वारा बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार सायं 6 बजे तक प्रदेश में कुल 1 करोड़ 18 लाख 23 हजार 566 वादों का निस्तारण किया गया। इनमें 1 करोड़ 10 लाख 32 हजार 353 प्री-लिटिगेशन वाद तथा 7 लाख 91 हजार 213 लंबित वाद शामिल हैं। ये सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों से प्राप्त सूचना के अनुसार उपलब्ध करायी गई है। लम्बित एवं प्री-लिटिगेशन वादों के निस्तारण की अन्तिम संख्या अभी प्रतीक्षित है।

नियुक्ति पत्र-जलवायु परिवर्तन ज्वलंत मुद्दा है,आज मानवता के सामने संकट खड़ा हो गया है-सीएम योगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *