2025 से 30, फिर से नीतीश’ पटना में लगा मुख्यमंत्री का पोस्टर

पटना मीडिया हाऊस 13ता.बिहार विधानसभा चुनाव में अभी एक साल से ज्यादा का वक्त है. लेकिन बीजेपी, आरजेडी और जेडीयू समेत सभी पार्टियों ने चुनाव की तैयारी शुरु कर दी है. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को ऐलान किया कि अगर अगले साल आरजेडी की सरकार आती है तो वह पूरे सूबे में 200 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे. वहीं अब राजधानी पटना में जदयू के युवा नेता की तरफ से एक पोस्टर लगाया गया है. पोस्टर में स्लोगन दिया गया है ‘2025 से 30, फिर से नीतीश’. जो अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

*2025 से 30, फिर से नीतीश’*

दरअसल, गुरुवार को राजधानी पटना में जदयू के उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह उर्फ संटू पटेल ने पार्टी कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया है, जिसमें ‘2025 से 30 फिर से नीतीश’ स्लोगन के साथ नीतीश कुमार की तस्वीर भी लगाई गई है. सूबे में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. इससे पहले ही इस बात की चर्चा होने लगी है कि राज्य में NDA की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा. बीजेपी समेत NDA में शामिल सभी पार्टियों ने एक तरह से ये ऐलान कर दिया है कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा

गोपालपुर थाना क्षेत्र के महेशडा निवासी राम भूषण दास को 3.21बोलेरो स्टेंड की बंदोबस्ती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *