समृद्धि यात्रा के पहले दिन बेतिया में नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, सरकारी डॉक्टर्स की प्राइवेट प्रैक्टिस होगी बंद …

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बेतिया मोहन सिंह।नीतीश कुमार ने शुक्रवार यानी 16 जनवरी से बेतिया से अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय बड़ा रमना मैदान में सभा की। इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि, ‘बिहार के सरकारी डॉक्टर्स अब प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे। सरकार इसके लिए नई नीति लाने जा रही है। इससे सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी और मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा।’
नीतीश कुमार ने पुरानी सरकार को घेरते हुए कहा ‘2005 से पहले बिहार में क्या था। लोग शाम के बाद घर से नहीं निकलते थे। समाज में विवाद होता था। हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे। बहुत कम पढ़ाई होती थी।
पहले इलाज के इंतजाम नहीं थे। सड़कें कम थीं। बिजली बहुत कम जगह थी। हम लोगों की सरकार आई तो सभी व्यवस्थाएं कीं। पुराने वालों ने कोई काम नहीं किया है हमने शुरू से बिहार के विकास के लिए काम किया है। अब कोई हिंदू-मुस्लिम झगड़े करता है क्या।’

मुख्यमंत्री ने बेतिया जिले के लिए 182 करोड़ रुपए की 161 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया। ‘समृद्धि यात्रा’ में दोनों डिप्टी CM भी मौजूद रहे।

रोजगार के मुद्दे पर नीतीश कुमार ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि हमने 2020 में 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार का वादा किया था। अब 10 लाख नौकरी का काम हो गया है और रोजगार पाने वालों की संख्या भी 40-50 लाख हो गई है। अब हमने तय कर दिया है कि अगले 5 साल में 1 करोड़ युवाओं का (रोजगार सुनिश्चित) किया जाएगा।

आमजनों को दी जाएगी योजनाओं की जानकारी, प्राप्त किए जाएंगे सुझाव एवं प्रतिक्रिया : जिलाधिकारी

महिलाओं और जीविका दीदियों के लिए कामः नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण के कामों को गिनाते हुए कहा कि 2006 में पंचायती राज में 50% आरक्षण, 2013 में पुलिस में 35% और 2016 में सभी सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण महिलाओं को दिया गया। आज बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या देश में सबसे ज्यादा है। 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर ‘जीविका’ समूह की शुरुआत की, जिनकी संख्या आज 1 करोड़ 40 लाख हो गई है।
बिहार की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि पहले वाली सरकार (राजद) ने कोई काम नहीं किया था। ऐसा बुरा हाल था कि लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। हमारी सरकार ने कानून का राज स्थापित किया। हम लोगों ने 2006 में ही कब्रिस्तानों की घेराबंदी शुरू करा दी और 2016 में 60 वर्ष से पुराने हिंदू मंदिरों की भी घेराबंदी कराई, ताकि कोई विवाद न हो। चाहे हिंदू हो या मुस्लिम, हमने सबके लिए काम किया।

सरकार 24 नवंबर 2005 को हमारी सरकार बनी थी, तब से राज्य में कानून का राज है। 20 साल से विकास के काम में जुटा हूं। उन लोगों के राज में हत्या, लूट, डकैती, अपहरण यही सब होता था।प्रधानमंत्री जी बिहार के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। दिल्ली से हमें पूरी मदद मिल रही है। सड़क, पुल, पुलिया अब तेजी से काम आगे बढ़ रहा है। इन सभी के लिए हमें प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद कहना चाहिए।
इससे पहले मुख्यमंत्री कुमारबाग पहुंचे जहां उन्होंने स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) का निरीक्षण किया। यहां डिप्टी CM की गाड़ी को एंट्री नहीं दी गई। गेट से विजय सिन्हा दौड़ते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे।कुमारबाग में उद्योग विभाग की ओर से लगभग तीन दर्जन स्टॉल लगाए गए थे। इसमें स्टार्टअप जोन सहित बहुत सारे इंडस्ट्रियल स्टॉलों के माध्यम से जिले की औद्योगिक संभावनाओं और निवेश के अवसरों की प्रदर्शनी लगाई गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *