फेसबुक के जरिए अब एसपी से करेंगे लोग शिकायत

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 2ता.बिहार: बिहार में अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने लोगों को शिकायत करने के लिए सीधे जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के दरवाजे खोल दिए हैं। बिहार के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों संबंधित पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को लोगों से सीधे संवाद करने के निर्देश दिए हैं। पीड़ित एसपी को अपनी समस्या बताएगा और निजात के लिए किए जाने वाले कार्यों की जानकारी लेगा और उनके निस्तारण के तरीके के बारे में बातचीत करेगा। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, पहले चरण में यह सुविधा पटना, दरभंगा, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, कटिहार, गोपालगंज जिलों में जन आधारित, तकनीकी आधारित थीम पर संवाद शुरू किया गया है। बताया जाता है कि इसकी सफलता के बाद अन्य जिलों में इसकी शुरुआत की जाएगी। वर्तमान में जन शिकायतों की सुनवाई को लेकर जिला से लेकर पुलिस मुख्यालय में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसमें दोपहर 12 से 1 बजे तक अब तकनीकी माध्यम से जन शिकायत सुनी जायेगी

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश को दिखाया ठेंगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *