यूट्यूबर मनीष कश्यप के ऊपर लगी NSA की धाराएं हटीं, मदुरै कोर्ट से मिली बड़ी राहत

अवनीश श्रीवास्तव
मीडिया हाउस 10ता.बिहार पटना।मदुरै कोर्ट ने यूट्यूबर मनीष कश्यप की जमानत अर्जी मंजूर कर लिया है l साथ ही बड़ी राहत देते हुए मनीष कश्यप पर लगाए गए एन एस ए की धाराओं को भी हटा लिया है l इस फैसले से मनीष कश्यप और उनके फैंस में काफी खुशी देखने को मिल रही है l बता दें कि यूट्यूबर मनीष कश्यप तमिलनाडु में प्रवासी बिहारियों के साथ मारपीट और हिंसा के कथित मामले में फंसे थे l इस मामले में अब मदुरै कोर्ट से राहत मिलने के बाद उनके जमानत का रास्ता साफ हो गया है l फिलहाल मनीष कश्यप बिहार की बेऊर जेल में बंद हैं l एन एस ए हटने से समर्थक और परिवार के लोग काफी खुश हैं l इस मामले में यूट्यूबर मनीष कश्यप ने सुप्रीम कोर्ट में सभी केस को क्लब करके बिहार में सुनवाई की मांग वाली याचिका भी लगाई थी l सुनवाई के दौरान कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को नोटिस जारी कर पूछा था कि यूट्यूबर मनीष कश्यप के खिलाफ एन एस ए क्यों लगाया गया ? इस मामले में कपिल सिब्बल ने जवाब देते हुए कहा था कि उन्होंने प्रवासियों से हिंसा मामले में जो वीडियो बनाया था वो राजनीतिक एजेंडे की तरह इस्तेमाल किये गये l

बच्चे कल के भविष्य हैं हर माता-पिता और गुरु पर्यावरण के लिए करे जागरूक : डॉ नीरज गुप्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *