नवरात्रि का नौवां दिन महानवमी के मौके पर लालू परिवार द्वारा विशेष पूजा अर्चना कर कन्या भोज का आयोजन किया गया

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 24ता.बिहार : नवरात्रि का नौवां दिन महानवमी के मौके पर लालू परिवार द्वारा विशेष पूजा अर्चना कर कन्या भोज का आयोजन किया गया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने राबड़ी आवास पर कन्या भोज का आयोजन किया तो वही उनके बड़े बेटे तेजप्रताप ने बांके बिहारी शिव मंदिर में कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया और कॉपी-कलम और पौधा भेट किया।इस मौके पर तेजप्रताप ने कहा कि महानवमी पर कुंवारी कन्याओं के पैर को रंगकर उनका पूजन किया और सभी को नोटबुक-कलम, पेड़ देने का काम किया ताकि उन्हें पढ़ाई में भी सहयोग मिल सके। इस दौरान कुंवारी कन्याओं को भोजन भी कराया गया। वही राबड़ी आवास में लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ने कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया। इस मौके पर तेजस्वी यादव, राजश्री यादव, कात्यायिनी सहित पूरा लालू परिवार मौजूद था।

बिहार में अपराधियों का मनोबल चरम पर,लहना वसूल कर आ रहे कर्मियों को अपराधियों ने गोली मारकर लगभग 27 लाख रुपए लूटे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *