शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ का उद्घाटन के मौके पर बोलीं महापौर आध्यात्मिक आचरण और नारी समाज के सम्मान से ही होगा संपूर्ण समाज का चतुर्दिक विकास

मीडिया हाउस 29ता.बेतिया: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 42 में नवका टोला के पटेल चौक पर अवस्थित शिव मंदिर के विशाल प्रांगण में आयोजित शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ का समारोह पूर्वक उद्घाटन नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया के द्वारा किया गया। इस मौके पर महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि आध्यात्मिक आचरण और नारी समाज के सम्मान की भावना रखने से ही किसी भी परिवार या संपूर्ण समाज का चतुर्दिक विकास संभव है। शिव मंदिर परिसर में सामूहिक सहयोग से आयोजित महायज्ञ का समारोह पूर्वक उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि माता पार्वती को आदि शक्ति के रूप में प्रतिस्थापित करने को लेकर भगवान भगवान शिव को सम्पूर्ण श्रृष्टि में देवाधिदेव भगवान महादेव के रूप में स्वीकार किया गया है। हमारे सनातन समाज में मान्यता प्राप्त श्रेष्ठ धर्म ग्रंथ शिव पुराण में भगवान शिव और माता पार्वती की कथा का विस्तार से वर्णन है। इस मौके यज्ञाचार्य गिरधारी दास त्यागी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के विशाल समूह के द्वारा महापौर गरिमा देवी सिकारिया का भव्य स्वागत किया गया।

सी०एम० कॉलेज दरभंगा में अध्ययनरत छात्र हेतु अंतिम अवसर:- प्रो० मुश्ताक अहमद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *