झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के भाजपा के संपर्क में होने की चर्चा, सवाल पर बोले – 'हम तो आपके सामने हैं'

रांची, 16 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के भाजपा के शीर्ष नेता के संपर्क में होने और उनसे मुलाकात के लिए दिल्ली जाने की चर्चा शुक्रवार को सियासी हलकों में रही। लेकिन, उन्होंने इस बारे में पूछे जाने पर मुस्कुराते हुए सिर्फ इतना कहा, “आप लोग ऐसा सवाल कर रहे हैं… पर, हम तो आपके सामने हैं।”

हेमंत सोरेन के जेल से वापस आने के बाद चंपई सोरेन को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद से ही उनके नाराज होने की चर्चा उठती रही है। हालांकि, हेमंत सोरेन ने उन्हें सरकार में मंत्री के रूप में शामिल होने पर राजी कर लिया था।

चर्चा है कि भाजपा की ओर से चंपई सोरेन से संपर्क साधा गया है। भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता सीएम के रूप में चंपई सोरेन के कार्यकाल की प्रशंसा कर रहे हैं।

शुक्रवार को रांची आए झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, “झामुमो-कांग्रेस की सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया। वैसे इस बीच कुछ महीने के लिए सीएम रहे चंपई सोरेन ने थोड़ा अच्छा काम किया। आज हेमंत सोरेन सरकार जिस मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की बात जोरशोर से कर रही है, वह योजना चंपई सोरेन ही लेकर आए थे।”

उन्होंने यह भी कहा था, “आज यह सरकार इस योजना के कई पोस्टर लगा रही है, लेकिन उनमें कहीं भी चंपई सोरेन की फोटो नहीं है। हम मानते हैं कि चंपई सोरेन को उचित सम्मान मिलना चाहिए।”

रांची में व्यस्त इलाके में कारोबारी पर फायरिंग में छह अपराधी गिरफ्तार, मारे गए गैंगस्टर अमन साहू के गुर्गों ने वारदात को द‍िया था अंजाम

इसके पहले भी कई भाजपा नेताओं ने कहा है कि चंपई सोरेन के साथ झामुमो में अन्याय हो रहा है। हेमंत सोरेन ने सीएम की कुर्सी से वरिष्ठ नेता को बेदखल कर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई है।

–आईएएनएस

एसएनसी/एबीएम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *