अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 17ता.बेतिया।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर निगम, बेतिया एवं पश्चिम चम्पारण योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा ऑफिसर्स काॅलोनी स्थित पार्क में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी जिला जज प्रमोद कुमार, एडीजे अशोक कुमार मांझी, मेयर गरिमा देवी सिकारिया, नगर आयुक्त शंभू कुमार, डीपीआरओ अनंत कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी मनीष कुमार, योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जगमोहन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि प्रभारी जिला जज श्री कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य जीवन के लिए अनमोल है। स्वस्थ रहकर ही हम स्वस्थ एवं सुन्दर समाज का निर्माण कर सकते हैं। इसके लिए सबसे सरल एवं सुलभ साधन योग का अभ्यास है। मेयर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि योग जीवन के वास्तविक सुख एवं समस्त रोगों से मुक्ति का सबसे सरल व सुलभ साधन है। इसके नियमित अभ्यास मात्र से कई क्रॉनिक और नॉन कम्यूनिकेबल डिजीज से छुटकारा मिलता है तथा शरीर के सभी ऑर्गन स्वस्थ रहते हैं। संचालन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. कुमार ने एवं धन्यवाद ज्ञापन नगर आयुक्त श्री कुमार ने किया। शिविर के मुख्य प्रशिक्षक योगासन स्पोर्ट्स के नेशनल जज एवं योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिला सचिव पवन कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराते हुए बताया कि योगासन करने से मस्तिष्क और शरीर के सभी तंत्र के बीच तालमेल बैठता है और सब कुछ नियंत्रित रहता है। विज्ञान के अनुसार, प्रतिदिन योग करना शरीर को डिटॉक्स व रिचार्ज करने का माध्यम है। मौके पर सिटी मैनेजर रवि अमरनाथ, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कुमार शशिभूषण व इंदु कुमारी, कोषाध्यक्ष राजकिशोर कुमार, संयुक्त सचिव पाण्डेय धर्मेन्द्र शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य कुंदन कुमार शांडिल्य, अर्पित केशान, आलोका प्रसाद, योग खिलाड़ी रितेश कुमार, अभिषेक कुमार, इमरान कुरैशी सहित नगर निगम टीम, काॅलोनी के अधिकारीगण व अन्य उपस्थित थे।

पीएमएफएमई एवं पीएमईजीपी योजनान्तर्गत आवेदन स्वीकृति के उपरांत ससमय डिस्वर्समेंट कराना सुनिश्चित करें बैंकर्स : जिलाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *