स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत ओएनजीसी ने गोमिया में चलाया स्वच्छता अभियान

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया: ओएनजीसी सीबीएम परिसम्पति बोकारो के सौजन्य से स्वयं सेवी संस्था जीवन ज्योति जन कल्याण केन्द्र के द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत गोमिया के रेलवे क्रासिंग (रेलवे फाटक ) के पास वर्षो से जमा कूड़े कचड़े और झाड़ियो की साफ़ – सफाई का कार्य किया जा रहा है। संस्था के सचिव सूरज कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गोमिया के रेलवे क्रासिंग से होकर प्रतिदिन हजारों की तादाद में पैदल एवं बडे छोटे वाहनों से लोगों का आवागमन होता है। रेलवे क्रॉसिंग में रेल ,मालगाड़ी क्रॉस करने के समय रोजाना कई बार राहगीरों को एक लंबी कतार में रुकना पड़ता है, यहां काफी भीड़ इकट्ठी हो जाती है। किन्तु यहां सड़क किनारे वर्षो से जमा कूड़े कचड़े की साफ़ -सफाई न होने के कारण कचड़े से निकलने वाली दुर्गन्ध के कारण लोगो को सांस लेने में काफी दिक्कत महसूस होती है, इसके साथ ही आस -पास के क्षेत्र में भी जितने भी दूकान है और सार्वजनिक स्थल है उन जगहों में भी इस जमा कूड़े कचड़े के दुर्गन्ध से लोग परेशान रहते हैं। किन्तु किसी ने साफ सफाई कराने की दिशा में कोई पहल नहीं की। इस समस्या को देखते हुए ओएनजीसी सीबीएम परिसम्पति बोकारो के सौजन्य से स्वयं सेवी संस्था जीवन ज्योति जन कल्याण केन्द्र के द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत यहां साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है। संस्था के सचिव ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ओएनजीसी सीबीएम परिसम्पति बोकारो के सहयोग से इस कार्यक्रम का संचालन स्वयं सेवी संस्था जीवन ज्योति जन कल्याण केंद्र के द्वारा किया जाएगा। मौके पर दिनेश्वर कुमार, दीपक करमाली ,राधो करमाली, सुमित कुमार, विकास चौहान,गौतम चौहान ,सरोज कुमार ,शैलेन्द्र कुमार,गौतम बेलदार,टपू भुइयां,चौहान भूईआं,विकास कुमार ,राजू भूईआं ,टिंकू रबिदास ,प्रशांत बेलदार मौजुद थे।










