राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

मीडिया हाउस सोनभद्र-उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश रामसुलीन सिंह, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दिनांक 09.05.2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ जनपद न्यायालय, सोनभद के परिसर में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा किया गया।
इस अवसर पर रचना अरोड़ा प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, सोनभद्र, अशोक कुमार नवम् पीठासीन अधिकारी एम0ए0सी0टी0 कोर्ट, सोनभद्र, संदीप गुप्ता-II प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश सोनभद्र, गोविन्द मोहन विशेष न्यायाधीश (एस.सी.एस.टी.), विपिन कुमार-III अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी./सी.ए.डब्लू सोनभद्र, न्यायधीश पंकज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, डा0 रामेश्वर दयाल सि0 जज सी0डि0, राहुल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र, अजय सिंह-II अपर सिविल जज सी0डि0/ए0सी0जे0एम0, राजीव रंजन मिश्रा सिविल जज सी0डि0/एफ0टी0सी0 एवं अन्य समस्त न्यायिक अधिकारी तथा अशोक प्रसाद श्रीवास्तव अध्यक्ष, सोनभद्र बार एसोसिएशन, राजेन्द्र यादव महामंत्री डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहें। जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा बैंकों द्वारा लगाये गये स्टाल एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाये गये स्टाल का निरीक्षण कर वहाँ उपस्थित बैंक प्रतिनिधियों/स्वयं सहायता समूह के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया तथा बैंक प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में आमलोगों को लाभ देकर मामले निस्तारित करने का आवाह्न किया गया।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में विशिष्ट विषय आपराधिक शमनीय वाद, धारा-138 एन.आई.एक्ट के वाद, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकायें, पारिवारिक वादों, श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, विद्युत एवं जल बिल (अशमनीय के अतिरिक्त), सर्विस में वेतन एवं भत्तों से सम्बन्धित एवं सेवानिवृतिक परिलाभों से सम्बन्धि विवाद, राजस्व वाद (केवल उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालयों में लम्बित वाद), अन्य सिविल वादों (किराया, सुखाधिकार, व्यादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद) से सम्बन्धित मामलों के साथ साथ सुलह योग्य प्री-लिटिगेशन मामलों को भी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में रचना अरोड़ा प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 07, अशोक कुमार नवम् एम0ए0सी0टी0 कोर्ट सोनभद्र द्वारा मामले निस्तारित 30 धनराशि 32400000, नरेन्द्र बहादुर प्रसाद स्थायी लोक अदालत, सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 10, अविनाश नारायण पाण्डेय अध्यक्ष उपभोक्ता फोरम, सोनभद्र द्वारा मामले निस्तारित 03 धनराशि 1661277, श्री संदीप गुप्ता-II प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश द्वारा मामलें निस्तारित 143 धनराशि 5960385, श्री गोविन्द मोहन विशेष न्यायाधीश (एससीएसटी), सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 02, विपिन कुमार-III अपर जनपद न्यायाधीश/ एफ.टी.सी./सी.ए.डब्लू, सोनभद्र द्वारा मामले निस्तारित 01 धनराशि 1000, न्यायधीश पंकज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 2905 धनराशि 320000, डा0 रामेश्वर दयाल सिविल जज सी० डि० सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 116 धनराशि 2201660, अजय सिंह-II अपर सिविल जज सी0डि0/ए0सी0जे0एम0 द्वारा निस्तारित मामले 95 धनराशि 5930, राजीव रंजन, सिविल जज सी० डि०/ एफ०टी०सी०, सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 112 धनराशि 272200, मोहम्मद जीशान खान न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय घोरावल सोनभद्र द्वारा निस्तारित मामलें 57 धनराशि 570, शिशिर श्रीवास्तव सिविल जज जू० डि०. सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 62 धनराशि 52268, श्रीमती इन्दु वर्मा सि0 जज जू0 डि0 एफ.टी.सी/ सी.ए.डब्लू द्वारा मामलें निस्तारित 07, धीरेन्द्र कुमार सोनकर अपर सिविल जज जू0डि0 दुद्धी, सोनभद्र द्वारा मामले निस्तारित 200 धनराशि 2000, मुरलीधर सिंह, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 11 धनराशि 5900, यमुना शंकर पाण्डेय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय, सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 11 धनराशि 4500 रुपये, इस प्रकार कुल 3,772 मामलों का निस्तारण उपरोक्त न्यायालयों द्वारा किया गया जिसकी जुर्माना एवं समाधान धनराशि 4,33,58,222 रूपये रही।
इसके अलावा जनपद के समस्त राजस्व न्यायालयों, अन्य न्यायालयों एवं अन्य विभागों में लम्बित वाद एवं प्री-लिटिगेशन वाद के कुल 83,780 मामलों का निस्तारण किया गया जिसकी जुर्माना एवं समाधान धनराशि 19,56,34,312 रूपये हुए तथा निजी एवं सार्वजनिक बैंकों के कुल 474 मामलों का निस्तारण किया गया जिसकी समाधान धनराशि 2,54,71,904 रुपये हुई। इस प्रकार दिनांक 09.05.2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 88,026 मामलों का अन्तिम रुप से निस्तारण किया गया, जिसकी कुल समाधान धनराशि 26,44,64,438 रुपये हुई। राष्ट्रीय लोक अदालत के अनुक्रम में ही दिनांक 07.05.2026, 08.05.2026 व 09.05.2026 को आयोजित विशेष लोक अदालत लघु अपराध (Petty Offences) के कुल 26 मामलें निस्तारित किये गये। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र कार्यालय द्वारा दी गयी।










