कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में धान खरीद के कार्यशाला का आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जिला खाद्य विपणन अधिकारी अमित कुमार चौधरी ने अवगत कराया है कि खरीफ विपणन वर्ष-2024-25 में मूल्य सर्थन योजनान्तर्गत अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/जिला खरीद अधिकारी सोनभद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में धान खरीद के कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यशाला में सभी अधिकारीगण, कर्मचारी एवं केन्द्र प्रभारी उपस्थित थे।

कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी द्वारा धान खरीद एवं शासन द्वारा जारी धान क्रय नीति में दिये गये महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर सभी को निर्देशित किया गया, उन्होंने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष-2024-25 में धान की खरीद 01 नवम्बर,2024 से जनपद के सभी धान क्रय केन्द्रों पर क्रय का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा, धान खरीद अवधि में क्रय केन्द्र के खोलने व बन्द करने का समय प्रातः 09.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक रहेगा, उक्त समय के अन्तर्गत क्रय केन्द्रों पर किसानों से धान क्रय का कार्य किया जायेगा।

खरीफ विपणन वर्ष-2024-25 में शासन द्वारा धान का समर्थन मूल्य कॉमन का 2300 रूपये प्रति कु0 एवं ग्रेड ए0 का 2320 रूपये प्रति कु0 निर्धारित किया गया है और धान के उतराई एवं धुनाई के मद में 20 रूपये प्रति कु0 किसानों को अतिरिक्त देने होंगें, फिर किसान को धान के उतराई एवं धुनाई के मद में यय की धनराशि को धान के भुगतान में जोड़कर वापस कर दिया जायेगा। धान खरीद से पूर्व सभी केन्द्र प्रभारी अपने क्रय केन्द्र पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर लें, जो उपकरण केन्द्र पर न हो उसे तत्काल मण्डी समिति से प्राप्त कर लें, अपने धान क्रय केन्द्र पर क्रय निर्धारित समय से प्रतिदिन उपस्थित हांे और केन्द्र पर आये किसानों से सम्पर्क कर धान की खरीद करें, क्रय से सम्बन्धित सभी प्रकार के रजिस्टर रखें जाये, जिस पर प्रतिदिन कार्यों का उल्लेख किया जाये, क्रय केन्द्र पर किसानों के सुख सुविधा की सभी व्यवस्थायें पूर्ण कर लिया जाये।

जनपद में धारा 144, 19 मार्च 2024 से 18 मई 2024 तक की गयी प्रभावी-जिला मजिस्ट्रेट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *