साड़म में बिजली के जर्जर तार व पोल बदलने के लिए पंसस ने दिया लिखित आवेदन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी गोमिया : गोमिया प्रखंड अंतर्गत साड़म पश्चिमी पंचायत के विभिन्न जगहों में बिजली के तार व पोल काफी जर्जर हो चुके हैं। इस समस्या को लेकर पंसस विष्णु लाल सिंह ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड, तेनुघाट के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि साड़म पश्चिमी पंचायत के राय मोहल्ला, नाई टोला, साड़म संतोषी मंदिर, बंगाली टोला, केवट टोला, पासवान टोला, पटवा टोला व साड़म बाजार में बिजली के तार व पोल अत्यंत जर्जर हो जाने के कारण इसे शीघ्र ही मरम्मती व बदलने की आवश्यकता है। अक्सर बिजली का तार टूटकर गिर जाता है। इससे कई बार जान माल की क्षति हो चुकी है। अब तक 15 से 20 जानवर बिजली के तार के चपेट में आने से मर चुके हैं। आवेदन में कहा गया है कि नहर पथ पर लगी 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार को अपोजिट साइड में किया जाय ताकि आम लोगों को कोई नुकसान ना हो। संतोषी मंदिर से लेकर बंगाली टोला तक 11हजार वोल्ट के तार को अंडरग्राउंड किया जाय। ताकि भविष्य में कोई हादसा ना हो। साड़म बिजली सब स्टेशन के समीप बने कल्वर्ट के कारण तार नीचे हो गया है। इस स्थान से बिजली के पोल व तार को उचित स्थान पर लगाया जाए। पंसस विष्णु लाल सिंह ने आग्रह किया है कि उक्त जगहों पर जांच कर समस्याओं का अतिशीघ्र समाधान किया जाए।

धनबाद मंडल में डीजल पंप हाउस का हो विद्युतीकरण-ईसीआरकेयू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *