कुरुक्षेत्र में मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, सीएम सैनी लेंगे हिस्सा

कुरुक्षेत्र, 13 अगस्त (आईएएनएस)। स्वतंत्रता दिवस से पहले हर साल 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्‍मृति दिवस मनाया जाता है। इस कड़ी में हर जगह तमाम तरह के समारोहों का आयोजन किया जाता है।

हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने केंद्र सरकार की ओर से 2021 में 14 अगस्त को राष्ट्रीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। इसी कड़ी में स्मृति दिवस कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी परिसर में मनाया जाएगा। इसमें हरियाणा के तमाम जिलों से लाखो लोग पहुंचेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिलने के बाद भारत की एक भुजा पश्चिमी पंजाब कटकर इस्लामिक देश बना। इतिहासकार बताते हैं कि इस दौरान 10-12 लाख लोगों को कत्ल किया गया था। विभाजन की त्रासदी में मारे गए लाखों लोगों की याद में कुरुक्षेत्र के मसाना में स्मारक भी बन रहा है। करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से इस स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। यहां संग्रहालय भी बनाया जाएगा। भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय की यादों को इसमें संजोया जाएगा।

सुभाष सुधा ने दावा करते हुए कहा कि थानेसर से ही वह विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। अगर पार्टी हाईकमान कहेगा की चुनाव नहीं लड़ना है तो मैं चुनाव नहीं लडूंगा। मगर यह फैसला पार्टी हाईकमान का होता है। विपक्ष के लोग शोर मचा रहे हैं क‍ि मैं करनाल विधानसभा से चुनाव लड़ूुगा, जबकि ऐसा कुछ नहीं है।

दरअसल हरियाणा भी उन राज्यों में से एक है, जहां इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दे दिया था। नायब सिंह सैनी को नया मुख्यमंत्री बनाया गया है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को करेंगे 3 एआई उत्कृष्टता केंद्रों का शुभारंभ

इस साल हरियाणा, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार है। विशेष दर्जा खत्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

–आईएएनएस

एकेएस/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *