गरगा नदी में डीप बोरिंग,दूषित जल से हो रहे लोग बिमार।

20 सूत्री उपाध्यक्ष ने पत्र लिखकर कार्रवाई करने की है मांग

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 08ता०बोकारो। सेक्टर छह स्थित सिटी कालेज के पास गरगा नदी में डीप बोरिंग कर पानी निकालने, छठ पूर्व के पूर्व गरगा नदी की स्थिति जानने, बिल्डरों द्वारा कई डीप बोरिंग कर नदी से पानी निकालने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में जलस्तर नीचे चले जाने की शिकायत मिलने के बाद बीस सूत्री बोकारो उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल ने सेक्टर छह स्थित मालती रेसीडेंसी इन्फ्रास्टक्चर प्रा. लिमिटेड के पास गरगा नदी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गरगा नदी में कई डीप बोरिंग पाया। इसके बाद उन्होंने उपायुक्त को गरगा नदी की स्थिति व गरगा नदी में कई डीप बोरिंग कर बिल्डरों द्वारा पानी निकालने की जानकारी दी। इसके बाद नदी से पानी निकालने वाले बिल्डरों पर कानूनी कार्रवाई करने के लिए बीस सूत्री बोकारो उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल ने अपर नगर आयुक्त चास नगर निगम को आवेदन दिया। उन्होंने आवेदन में लिखा है कि गरगा नदी एक पवित्र नदी है। वर्तमान समय में नदी को अवैध कब्जा कर निर्माण करने के साथ-साथ अपार्टमेंट व निजी घरों का गंदा पानी नदी में बहा रहा है। जिससे नदी की स्वच्छता खतरे में है। उन्होंने कहा कि सेक्टर छह के पास मालती रेसिडेंसी इंफ्रास्टक्चार प्रा. लिमिटेड के बगल गरगा नदी में कई अवैध तरीके से डीपवेल बनाकर भारी मशीन के द्वारा पानी निकाली जा रही है। पानी निकालकर अपार्टमेंट में व्यवसाय कर रहा है। बीस सूत्री बोकारो उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल ने कहा कि गरगा नदी निरीक्षण के दौरान पाया गया है कि मालती रेसीडेंसी इंफ्रास्टक्चार प्रा. लिमिटेड अपार्टमेंट के पास गरगा नदी में आधे दर्जन डीप बोरिंग कर बिल्डर पानी निकाल रहा है। नदी से पानी निकालने से आसपास के गांवों का जलस्तर नीचे चला गया है। इसके चलते ग्रामीण काफी परेशान है। कहा कि मालती अपार्टमेंट के पास गरगा नदी से प्रति दिन बिल्डर हजारों लीटर पानी निकाल रहा है। इस पर जिला प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही गैर मजरूआ जमीन को बिल्डर कब्जा कर लिया है। उन्होंने जिला प्रशासन से गैर मजरूआ जमीन को कब्जा करने वाले और नदी से पानी निकालने वाले बिल्डरों पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कहा कि जिला प्रशासन एक कमेटी बनाकर गरगा नदी का जांच करे। तभी जाकर बिल्डरों पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही गरगा नदी की मापी की जाए। स्थानीय लोगो ने कहा कि अपार्टमेंट का गंदा पानी नदी में बहाया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों को नदी में नहाने से बीमार हो रहे है। साथ ही नदी के किनारे जमीन को समतल कर अवैध रूप से दीवार का निर्माण कर रास्ता बना दिया गया है, जो अवैध है। गरगा नदी की स्थिति काफी खराब है। अपार्टमेंट का गंदा पानी गरगा नदी में बहाया जा रहा है। इसके कारण नदी का पानी गंदा हो गया है। साथ ही मालती अपार्टमेंट के पास नदी में मिट्टी डालकर नदी की चौड़ाई कम की जा रही है। यू कहा जाए कि बिल्डर अपार्टमेंट बनाने के लिए गरगा नदी को जोरिया बनाने में लगा हुआ है। इस पर जिला प्रशासन की नजर नहीं है। न किसी तरह बिल्डर के उपर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मालती रेसीडेंसी इंफ्रास्टक्चर प्रा. लिमिटेड अपार्टमेंट के पास गरगा नदी में चारदीवारी बनाकर सड़क का निर्माण किया गया है। नदी किनारे बने अपार्टमेंट का पानी नदी में बहाया जा रहा है। उन्होंने अपर नगर आयुक्त से गरगा नदी में डीप बोरिंग कर अवैध रूप से पानी निकालने, नदी का अतिक्रमण करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

भारतीय इस्पात प्राधिकरण के अनाधिशासी कर्मियों के एएसपीएलआईएस (बोनस) के मुद्दे पर एनजेसीएस की बैठक में नही बनी सहमति, हुआ बैठक बहिष्कार 

सौरव कुमार भुवानिया, चास अपर नगर आयुक्त ने कहा की किसी करण से डाक देख नहीं सके है। डाक देखने के बाद ही बता सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *