बैरगनिया के आवासीय होटलों में छापेमारी के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों को भेजा गया न्यायिक हिरासत

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी 16ता.बैरगनिया: रविवार को बैरगनिया के आवासीय होटलों से हिरासत में लिए गए 6 लोगों को पुलिस ने आज सीतामढ़ी न्यायिक हिरासत भेज दिया है। बता दे कि जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ रामकृष्णा के नेतृत्व में पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष कुंदन कुमार और कनीय पुलिस पदाधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को बैरगनिया नगर स्थित राज होटल, अशोका होटल , विक्रांता होटल, अतिथि विश्राम गृह होटल एवं सेवन स्टोन होटल यानी पांच आवासीय होटलों में छापेमारी किया। पुलिस ने होटलों के कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में कई युवक एवं युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति एवं आपत्तिजनक सामग्रियों के साथ हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि डीएसपी के नेतृत्व में अनि राहुल कुमार,सोनू कुमार यादव,एएसआई पंचमनी कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल शहर के मुख्य पथ स्थित अतिथि विश्राम गृह में छापेमारी कर पूर्वी चंपारण के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के गुआवारी गांव के ग्राहक नैयर आजम को एक महिला के साथ गिरफ्तार करने के साथ मैनेजर पंकज कुमार सिंह जो सहरसा जिले के बलबाहाट थाना के पहाड़पुर का निवासी है, के साथ शहर के डूमरवाना निवासी मालिक राजा कुणाल को भी गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि जायसवाल मार्केट स्थित सेवन स्टोन होटल से मालिक सह ग्राहक गौरव कुमार को गिरफ्तार किया गया जो जवाहर नगर मुहल्ला, बैरगनिया का निवासी है। उक्त होटल से दो महिला पकड़ी गई है। पुलिस ने पटेल चौक स्थित होटल विक्रांता में छापेमारी कर पूर्वी चंपारण के ढाका थाना क्षेत्र के गम्हरिया निवासी ग्राहक साजिद आलम को एक महिला के साथ गिरफ्तार किया गया है। साथ ही होटल मैनेजर शहर के डूमरवाना गांव निवासी राजकिशोर प्रसाद को भी गिरफ्तार किया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि होटल के कमरे से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए ग्राहक, मालिक सह ग्राहक,मालिक व मैनेजर को सीतामढ़ी न्यायिक हिरासत आज भेज दिया गया है। वही पकड़ी गई चारो महिला को पीआर बांड बनाकर अग्रेतर करवाई के पश्चात मुक्त कर दिया जाएगा। राज होटल एवं अशोका होटल से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।









