फुलवरिया के बेटे राजन ने बीपीएससी में मारी बाजी , लोगों ने दी बधाई

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 30ता.ढाका (पूच)। ढाका के फुलवरिया गांव निवासी प्रभु प्रसाद जायसवाल के पुत्र राजन कुमार ने बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पंचायती राज ऑडिटर के पद पर चयनित हुए हैं। राजन ने सफलता प्राप्त कर इस क्षेत्र का नाम रौशन किया है। बीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में राजन कुमार का रैक- 113 है। राजन के पिता प्रभु प्रसाद जायसवाल आर.बी.पी. इंटर कॉलेज बैरगनिया मे इंग्लिश लेक्चरर थे। वही राजन की माता प्रतिमा जायसवाल बाल विकास परियोजना द्वारा संचालित आंगनबाड़ी सेविका के पद पर कार्यरत है। राजन जौहरीमल उच्च विद्यालय 10 th और आरबीपी कांलेज बैरगनिया से 12 th और बीएचयू से स्नातक व एमबीए की डिग्री भी प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने और बड़े पदों पर जाने की चाह रखे हुए हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक व माता-पिता की प्रेरणा और उनके मार्गदर्शन को दिया है। राजन की सफलता के बाद से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। उन्हे बधाई देने वालों में उनके मम्मी-पापा,उनके दोस्त सहित उनके ग्रामीण शामिल हैं।








