ग्रीस में पीएम मोदी को “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर” से किया गया सम्मानित

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 25ता.लखनऊ-ग्रीस की राष्ट्रपति कतेरीना साकेलारोपोलू ने पीएम नरेंद्र मोदी को “द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर” से सम्मानित किया। बता दें कि ऑर्डर ऑफ ऑनर की स्थापना 1975 में की गई थी। ऑर्डर ऑफ ऑनर का ग्रैंड क्रॉस ग्रीस के राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्रियों और प्रतिष्ठित हस्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपनी खास ओहदे के कारण ग्रीस को ऊचाईंयों पर ले जाने में योगदान दिया है।

इस प्रशस्ति पत्र में कहा गया है- “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में, भारत के फ्रेंडली लोगों को एक सम्मान दिया गया है।” ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस ने राष्ट्रपति कैटरीना एन सकेलारोपोलू के साथ मोदी की बैठक के बाद उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। इससे पहले मोदी ने यूनान की राष्ट्रपति से कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता केवल भारत की ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता की जीत है। वहीँ प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रयान अभियान की सफलता पर ग्रीस की राष्ट्रपति की ओर से दी गई शुभकामनाओं के लिए आभार जताया।

इससे पहले ढोल-नगाड़ों की थाप और ‘वंदे मातरम’ के नारों के बीच प्रधानमंत्री मोदी का एथेंस में उनके होटल के बाहर बड़ी संख्या में एकत्र हुए प्रवासी भारतीयों ने जोरदार स्वागत किया। तिरंगा थामे वहां खड़े कई लोगों ने प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी ली, उनसे ऑटोग्राफ लिए तथा उनसे हाथ भी मिलाया। प्रधानमंत्री मोदी ने यूनान में अपने कार्यक्रमों की शुरुआत एथेंस में अज्ञात सैनिकों के मकबरे पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ की।
पीएम मोदी ग्रीस 40 साल बाद ग्रीस का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। ग्रीस की आखिरी उच्च-स्तरीय यात्रा सितंबर 1983 में हुई थी, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश की यात्रा की थी। (रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी)

'ऑपरेशन दोस्त' के तहत भारत कर रहा तुर्की और सीरिया को मदद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *