कमर में देशी कट्टा और जिन्दा कारतूस लेकर घटना को अंजाम देने की फिराक में घुम रहा युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : सध्या गस्ती में भ्रमणशील पु०अ०नि० बिरेन्द्र खाखा को गुप्त सुचना मिला कि काॅ-ऑपरेटिव मोंड के आसपास एक काला रंग का टी-शर्ट पहना हुआ व्यक्ति अपने कमर में एक देशी कट्टा लेकर घुम रहा है, जो कभी भी अप्रिय घटना को कारित कर सकता है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस उपाधीक्षक नगर बोकारो के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया गठित टीम ने युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से देशी कट्टा और जिन्दा कारतूस बरामद किया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान नव पदस्थापित बोकारो एसपी मनोज स्वर्गियारी ने दी। मौके पर सिटी डीएसपी आलोक रंजन सहित थाना प्रभारी मौजूद थे। गठित टीम के द्वारा उक्त व्यक्ति का खोजबीन एवं गिरफ्तारी हेतु को- ऑपरेटिव स्थित शराब दुकान के पास पहुंचे तो देखे कि शराव दुकान के पास खड़ा एक व्यक्ति जो काला रंग का टी-शर्ट एवं जिन्स पहने हुये है। पुलिस बल को अपने तरफ आते देखकर तेजी से सेक्टर टु की तरफ भाग रहा है। सशस्त्र बल एवं गठित टीम के पदाधिकारी के द्वारा उस व्यक्ति को खदेड़कर पकड़ा गया। पकड़ा गया व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम प्रमोद शर्मा, पिता स्व० योगेश्वर शर्मा सा0 सेक्टर 02/बी0 आवास सं० 2-412 बाना बी०एस० सिटी जिला बोकारो बताया। पकड़े गये व्यक्ति का तलाशी लेने पर उसके कमर के दाहिने साईड के पैन्ट में खोसा हुआ एक देशी कट्टा जिसके बैरल में 8 एम एम का जिन्दा कारतूस एव बाये पैकेट से 8 एम एम का दो जिन्दा कारतूस एवं 8 एम एम का मिस फायर 02 कारतूस बरामद किया गया।
छापामारी दल में शामिल : पु०अ०नि० विरेन्द्र खाखा
, पु०अ०नि० गुलटन मिस्त्री,स०अ०नि० उमेश कुमार सिंह, विगावन सिंह, जितेन्द्र कुमार, सद्दाम हुसैन अंसारी
, मदन प्रसाद, राजीव कुमार, विजय कुमार सिंह, दिलीप मुर्मू आदि शामिल थे।

रांची-खलारी में केंद्रीय विद्यालय खुलने का रास्ता हुआ साफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *