गर्ल्स हॉस्टल परिसर में दिखे दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बहरामपुर,11 अगस्त (आईएएनएस)। मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गर्ल्स हॉस्टल के सामने बेवजह घूम रहे दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि बीते दिनों पहले कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या का मामला प्रकाश में आया था। कोलकाता पुलिस ने भी रेप व हत्या की बात कही है।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना के बाद से मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधिकारी सतर्क हैं। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के सामने दो संदिग्ध युवकों की आवाजाही देखी गई। इसके बाद बॉयज हॉस्टल के छात्रों ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। दोनों संदिग्धों की पिटाई की गई और गर्ल्स हॉस्टल परिसर में घूमने का कारण जानने का प्रयास किया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को गई। दोनों संदिग्धों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

हेला थानाध्यक्ष सूर्यकुमार यादव ने बताया कि जूनियर डॉक्टर और अस्पताल प्रशासन की शिकायत के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

मालूम हो कि आरजी कर की घटना सामने आने के बाद पूरे राज्य में हंगामा मच गया है। जगह-जगह विरोध आंदोलन किया गया। दूसरी ओर, मेडिकल छात्राओं ने आरोप लगाया कि कुछ लोग आधी रात को गर्ल्स हॉस्टल में खुलेआम घुस आए। मेडिकल छात्राओं ने सुरक्षा की मांग उठाई है।

मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार, यहां विभिन्न वार्ड में कई मरीज हैं। मरीजों का हाल-चाल लेने के लिए उनके रिश्तेदार आते हैं। ऐसे में इस बात की चर्चा की जा रही है कि जो घटना हुई है, वह भविष्य में दोबारा न हो।

जलगांव रेल दुर्घटना: 13 मृतकों में चार नेपाली नागरिक शामिल, राहुल गांधी बोले- 'दोषियों को सख्त सजा मिले'

–आईएएनएस

डीकेएम/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *