चोरी गए पिकअप वाहन को पुलिस ने बिहार से किया बरामद, चार चोर चढे हत्थे

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 02ता०बोकारो : दिनांक 19 जुलाई के रात्री में बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्सीडीह निवासी ब्रजेश चौरसिया का पिक अप वाहन रजि० न०-JH10AL-8278 को घर के बाहर से अज्ञात अपराधीयों के द्वारा चोरी कर लिया गया था। आवेदक ब्रजेश चौरसिया के थाना में दिए गए आवेदन के अधार पर बालीडीह थाना कांड सं0-202/24, धारा-303(2) बीएनएस दर्ज कर कांड का अनुसंधान प्रराम्भ किया गया था। घटना की गंभिरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बोकारो के द्वारा त्वरित उद्देभेदन और अपराधियो की गिरफ्तारी करने तथा चोरी गए पिकअप वाहन की बरामदगी अनुसंधान हेतु पुलिस उपाधीक्षक (मु०) के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा इस कांड का त्वरीत उद्देभदन करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया एवं इनके निशानदेही पर चोरी गए पिक अप वाहन रजि० न०-JH10AL-8278 को आरा (बिहार) से जप्त किया गया है तथा गिरफ्तार तीन अपराधियों के विरुद्ध पूर्व में भी अपराधिक इतिहास दर्ज है।
• गिरफ्तार अभियुक्त : गोपाल कुमार साह उर्फ कोयला उम्र करीब 21 वर्ष पे०-राजु साह,अजय कुमार गुप्ता उम्र करीब 26 वर्ष पे०-शिवनारायण गुप्ता,संतोष कुमार यादव उम्र करीब 27 वर्ष पे०-हीरा यादव,अंकित सिंह उम्र करीब 20 वर्ष पे०-सचितानन्द सिंह चारों अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
• जप्त समान : चोरी गए पिक अप वाहन रजि० न०-JH10AL-8278, घटना में प्रयुक्त- दो मोबाईल फोन।
• अपराधीक इतिहास : गोपाल कुमार साह उर्फ कोयला एवं अंकित सिंह का अपराधिक इतिहासः बालीडीह थाना कांड़ स0-49/21 दिनाँक 14.02.2021 धारा-341/323/325/307/504/34 भा००वि०,बालीडीह थाना कांड़ स0-142/21 दिनाँक 15.06.2021धारा-341/383/386/387/364(A)/34 भा०व०वि० दर्ज है।
अजय कुमार गुप्ता का अपराधिक इतिहासः बालीडीह थाना कांड सं0-265/23 दिनाँक 07.10.23 धारा-379/411/34 भा०८०वि० दर्ज है।
छापेमारी दल में शामिल : पु०नि० नवीन कुमार सिंह थाना प्रभारी बालीडीह थाना,पु०अ०नि० जितैन्द्र कुमार यादव बालीडीह थाना, पुअ०नि० विरमणी कुमार बालीडीह थाना, पु०अ०नि संदीप कुमार बालीडीह थाना,पुअ०नि० शशिकांत ठाकुर बालीडीह थाना,पु०अ०नि० अभिषेक रंजन बालीडीह थाना,पु०अ०नि० अजय कुमार राय बालीडीह थाना,स०अ०नि० नवीन कुमार बालीडीह थाना,आरक्षी- अमीत कुमार सिंह,आरक्षी-राजेश पासवान,आरक्षी मरियानुस जोजो इत्यादी शामिल थे।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे