विवाद में दोस्त को चाकू मारकर हत्या करने वाले हत्यारे को पुलिस ने भेजा जेल 

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : बोकारो के सिटी थाना के एलएच में दोस्त ने ही दोस्त को चाकू मारकर हत्या कर दी है। मामला शुक्रवार की है बताया जाता है की मोबाइल के विवाद में आरोपी ने चाकू से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद परिजन और दोस्त बीजीएच लेकर पहुंचे लेकिन युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। आरोपी युवक चाकु मारकर सिटी थाना पहुंचा और पुलिस को आत्म समर्पण किया। मामला सुर्खियों में रहा और चर्चा का विषय बना रहा।
पुलिस युवक से घटना को लेकर पुछताछ करती रही। इसी मामले को लेकर सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि सूचना प्राप्त हुआ कि बी०एस० सिटी थाना अंतर्गत कोटा कॉलनी में एक रवि कुमार नामक युवक को एक व्यक्ति ने आपसी लडाई झगडे में गला में चाकू मार दिया है जिसका इलाज के क्रम में बी०जी०एच० अस्पताल में मृत्यु हो गया। सूचना पाकर बी०एस० सिटी थाना के पुलिस द्वारा घटनास्थल पर जाकर जांच पडताल किया गया तो ज्ञात हुआ कि एल०एच० कॉलोनी स्ट्रीट 3 के निवासी रवि कुमार एवं कोटा कॉलोनी के निवासी अमन कुमार झा के बीच विवाद को लेकर आपसी लडाई झगडा हो रहा था जिसमें अमन कुमार झा ने रवि कुमार को गला में चाकु मार दिया जिससे रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उसके साथी द्वारा कृष्णा नर्सिंग होम कॉपरेटिव पहुंचाया गया। रवि कुमार का स्थिति गंभीर होने के कारण कृष्णा नर्सिंग होम द्वारा बी०जी०एच० अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सिटी डीएसपी की माने तो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक एसआईटी टीम का गठन किया गया और अमन कुमार झा को गिरफ्‌तार किया गया। युवक द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया तथा उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू, अभियुक्त का खून लगा कपडा को बरामद किया गया। इस सबंध में मृतक के भाई सुरज कुमार के लिखित बयान पर बी०एस० सिटी थाना काण्ड संख्या 188/25 दिनांक 30.08.25 धारा 102(1)/61(2) (ए) बी०एन०एस० अंकित किया गया था।
छापामारी दल में थे शामिल :  पु०नि० सुदामा कुमार दास, थाना प्रभारी बी०एस० सिटी, पु०अ०नि० भौलेन्द्र पासवान, पु०अ०नि० पिंटु महथा, स०अ०नि० पकंज कुमार, आरक्षी 63 सिद्धे वर प्रसाद सिंह, आरक्षी 478 योगेन्द्र कुमार रजक, आरक्षी 733 प्रफुल कुमार मंडल,आरक्षी 700 विजय कुमार सिंह
, आरक्षी 477 राजीव कुमार आदि शामिल थे।

अपनी इच्छाएं बच्चों पर थोपने की बजाय उनकी रुचि को दें बढ़ावा : प्राचार्य डॉ. गंगवार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *