वैश्य समाज एकता महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए तैयारी की बैठक संपन्न

Media House जमशेदपुर- वैश्य समन्वय समिति (भारत) की एक बैठक बिस्टुपुर कॉन्टरेक्टर एरिया स्थित फ्रुट एण्ड फुड गुरू रेस्तराँ में संपन्न हुई। बैठक के दौरान वैश्य समाज एकता महासम्मेलन की तैयारी की समीक्षा की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि महासम्मेलन का आयोजन गणीनाथ सेवा सदन गोलमुरी में किया जाएगा। आज के बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक मंजू शाह, सुनिता जयसवाल,वैश्य समन्वय समिति जमशेदपुर महिला विंग की अध्यक्षा रिमा जयसवाल ,शिक्षाविद् एस डी प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, अर्जुन प्रसाद,संयोजक अरविंद कुमार गुप्ता (पप्पु जी), अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता, प्रवक्ता अधिवक्ता नीरज गुप्ता सहित, समाजसेवी मुखिया सुनील गुप्ता, कुमार मंडल, कार्तिक चंद्र साहु ,नवीन कुमार आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

जमशेदपुर-वैश्य समन्वय समिति (भारत) के तत्वावधान में वैश्य समाज एकता महासम्मेलन का आयोजन जमशेदपुर में किये जाने की तैयारी चल रही है। इस हेतु समाजसेवी सह संरक्षक मंजू शाह ने बताया कि यह सम्मेलन समाज के पूर्व समाजसेवियों के याद में किया जा रहा है। संयोजक अरविंद कुमार गुप्ता (पप्पु जी) ने कहा उस महा सम्मेलन में समाज के उत्थान एवं अन्य बिंदुओं पर विचार विमर्श करेंगें। उसके पहले एक वैश्य समन्वय समिति का एक वैश्य जागृति रथ पूरा कोल्हान में घुमाया जायेगा। एक एक वैश्य को इस महासम्मेलन में आने के लिए अपील किया जायगा। अध्यक्ष महोदय श्री प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि महा सम्मेलन की शुरुआत पूर्व समाजसेवियों के तस्वीर पर पूष्प माला अर्पण कर किया जायेगा। हॉल में एक बड़ा सा वृत्तचित्र लगाया जायेगा। उक्त वृत्तचित्र पर ब्योरेवार तरीके से समाजसेवियों के फोटो परिलक्षित किये जायेंगे। जिसमें मुख्य रूप से स्व मोहन लाल अग्रवाल, स्व ओंकारनाथ जायसवाल, स्व ए पी साह, स्व विजय लाल साह, स्व एस बी गुप्ता,स्व राम विलास गुप्ता, स्व धर्मवीर प्रसाद , स्व जगदीश प्रसाद, स्व आदित्य नारायण, स्व रतन गुप्ता, स्व मानिक लाल गुप्ता, स्व हिरामणी देवी, स्व फुलक्षरी देवी, स्व कमला किरण, स्व विमला देवी, सारजेंट कुंदन लाल गुप्ता, स्व महेंद्र प्रसाद साह, स्व आनंदी साह, स्व यमुना साह, स्व राम नाथ गुप्ता, स्व एन डी प्रसाद ,,स्व राम शरण प्रसाद, स्व मूरत प्रसाद गुप्ता, स्व रविंद्र नारायण भगत ,स्व चांदी लाल प्रसाद आदि का तस्वीर लगाया जायेगा और नमन किया जायेगा।

खेल ,स्फूर्ति, आपसी सामंजस्य और लक्ष्य पर केंद्रित रहना सिखाता है : हरभजन सिंह

बैठक में गहरा रोष प्रकट किया गया कि एक साल से कतर के जेल में आठ पूर्व नौसेना अधिकारी बंद है। और भारत सरकार उसे छुड़ाकर लाने में असफल रही है। वैश्य समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि उन आठ कमांडरों में एक आगरा गाँधी नगर निवासी कमांडर संजीव गुप्ता भी शामिल हैं। ये बहुत ही आगरा के संभ्रांत परिवार से आते हैं। इनके पिता का नाम इंजीनियर आर पी गुप्ता है। वैश्य समन्वय समिति भारत सरकार से अपील करती है कि कतर में फँसे सभी पूर्व नौसैनिक अधिकारियों को रिहा करा कराकर स्वदेश वापस लाने का काम करे। गौरतलब है कतर की एक अदालत ने सभी आठ पूर्व नौसैनिकों को इसी 26 अक्टूबर 2023 को फाँसी की सजा मुकर्रर की है। हालाकि एक रिपोर्ट के मुताबिक उन पर लगे आरोप संदिग्ध है ऐसे में कतर सरकार को चाहिए कि सभी भारतीय नौसैनिकों को बाईज्जत रिहा कर उन्हें उनके स्वदेश लौटा दे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *