एफ0पी0ओ0 की समस्याओं एवं प्रस्तावों पर 15 दिवस में कार्ययोजना तैयार कर सुनिश्चित करें कार्रवाई

मीडिया हाउस सोनभद्र –  जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार स्थित जनसुनवाई कक्ष में कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न एफपीओ प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं एवं प्रस्तावों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। उमामेश्वर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा मशरूम उत्पादन को मिड-डे मील योजना से जोड़ने, 500 किसानों के लिए ऋण सुविधा उपलब्ध कराने तथा टमाटर एवं मिर्च प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने हेतु ऋण स्वीकृति का अनुरोध किया गया। वहीं कर्माई फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी ने पॉलीहाउस स्थापना का प्रस्ताव रखा, जिस पर जिला उद्यान अधिकारी ने 50 प्रतिशत अनुदान पर परियोजना स्वीकृत कराने की जानकारी दी। बैठक में ऑर्गेनिक खेती के अंतर्गत धान एवं गेहूं उत्पादन को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की गई। घोरावल फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा कोल्ड स्टोरेज स्थापना का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर संबंधित परियोजना के अनुमोदन की प्रगति से अवगत कराया गया। साथ ही घोरावल एवं दुद्धी तहसील में नए एफपीओ गठन तथा मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बैठक में उठाए गए सभी प्रस्तावों एवं प्रकरणों पर 15 दिवस के भीतर विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डी0पी0आर0) एवं प्रस्तुतीकरण तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही 15 दिवस पश्चात पुनः पी0पी00टी0 के माध्यम से समीक्षा की जायेगी।

जयंती पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस को किया गया याद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *