प्रिंस खान बोकारो में जमा रहा था पांव, पुलिस ने उखाड़ फेंका,गुर्गा गिरफ्तार 

काम के ऐवज में दिया गया था डेढ़ लाख रुपए 
– बीएम डब्लू कंपनी को रंगदारी देने की दी गई थी धमकी 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : बोकारो में प्रिंस खान गैंग का एक गुर्गा को गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस ने गिरफ्तार कर रंगदारी के मामले को पर्दाफाश कर दिया है और बोकारो में अपना पैर पसार रहे आतंक को पुलिस ने उखाड़ फेंका है। धनबाद का फरारी गैंगस्टर प्रिंस खान पाकिस्तान में अपना डेरा जमाए धमकी भरा विडियो सोशल मीडिया के माध्यम से देने का हमेशा चर्चा में रहा है। और ऐसी ही घटना 12 मार्च को बोकारो के बालीडीह इंडस्ट्री एरिया के बीएम डब्लू कंपनी को प्रिंस खान के द्वारा फैक्ट्री लगाने के एवज में रंगदारी मांगने व धमकी देने का मामला प्रकाश में आया था जिसके बाद बीएम डब्लू कंपनी के मैनेजर सुरेश कुमार सिंह ने बालीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उक्त समर्पित आवेदन के आधार पर बालीडीह थाना काण्ड सं0-56/26, दि०-12.03.26, धारा-308(4)/308(5)/111(2)/111(3)/111(4)/351(3)/351(4)/3 (5) बी०एन०एस० दर्ज किया गया था। कांड को उदभेदन को लेकर एसपी के निर्देश और पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में एक एस०आई०टी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनिकी सुचना के आधार पर काण्ड का उदभेदन करते हुए संलिप्त अभियुक्त राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया हैं। इन्होनें अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया है कि ये प्रिंस खान के इंटरनेशनल नंबर के व्हाट्सएप से सिधे संपर्क में था एवं उसी के कहने पर अपने हैण्डराईटिंग में धमकी भरा पर्चा लिखकर छोड़ा था, जिसका विडियो प्रिंस खान के द्वारा अपने फेसबुक एकाउंट पर वायरल कर  बी०एम०डब्लू० कंपनी को धमकी दिया गया था। इसके एवज में प्रिंस खान के द्वारा राकेश सिंह को उपलब्ध कराये गये स्टेट बैंक के दो खाता में कमशः एक लाख रूपये एवं दूसरे में पचास हजार रूपये (कुल एक लाख पचास हजार रूपये) दिया गया था, जिस बिंदु पर अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त राकेश सिंह के द्वारा बताया गया कि ये प्रिंस खान गैंग का बोकारो में मुख्य सहयोगी हैं तथा इस गैंग के विस्तार एवं प्रभाव के लिए ये कार्य प्रारंभ किया था गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। अग्रतर अनुसंधान जारी है।

वैश्य एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद की पत्नी राधा देवी का निधन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *