आचार्य सुदर्शन B.Ed कॉलेज की B.Ed परीक्षा में प्रियदर्शी बनी कॉलेज टॉपर

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 30ता.मेजरगंज (सीतामढ़ी )। राज ऋषि आचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज के सानिध्य में संचालित आचार्य सुदर्शन बी.एड. कॉलेज (आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना से सम्बद्ध), सुदर्शन धाम, मेजरगंज, सीतामढ़ी के बी.एड. द्वितीय वर्ष सत्र 2021-23 का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ।जिसमें प्रियदर्शिनी ने 87.46% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा निधि भारती (86.46%) एवं रवि शंकर (85.62%) ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया | लगभग 60% प्रशिक्षुओं ने 80% से ऊपर अंक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया | महाविद्यालय के अध्यक्ष आचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज ने सभी प्रशिक्षुओं को अपना आशीर्वाद दिया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की | महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कमचारियों ने सभी प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की |









