हिंदी दिवस के अवसर पर कार्मिक विभाग द्वारा किया गया कार्यक्रम का आयोजन

Media House रांची-कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो ने कहा है कि 14 सितंबर का दिन हिंदी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। हिंदी दिवस का दिन हमें गर्व का अहसास कराता है। यह दिन हमें उस दिन की याद दिलाता है, जब हिंदी को भारत की राजभाषा बनाने का फैसला किया गया था। वह कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा 14 सितंबर 2024 को श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में हिंदी दिवस के आयोजन के अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने हिंदी भाषा और साहित्य के महत्व को उजागर किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर जंग बहादुर पांडे, डॉक्टर शिरोमणि महतो एवं श्री नीरज के द्वारा हिंदी का इतिहास, हिंदी की प्रगति और वर्तमान में हिंदी की प्रासंगिकता के प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर कविता पाठ भी किया गया। समारोह का समापन श्री रवि आनंद, संयुक्त सचिव, कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के धन्यवाद संबोधन के साथ संपन्न हुआ। समारोह में अतिथियों एवं श्रोतागण द्वारा राष्ट्रगान भी गया गया। कार्यक्रम में जंग बहादुर पांडेय, पूर्व अध्यक्ष, हिंदी विभाग, रांची विश्वविद्यालय तथा हिंदीसेवी डॉक्टर शिरोमणि राम महतो एवं नीरज नीर वक्ता के रूप में मौजूद थे।

37 चंदनकियारी सीट से भाजपा से अमर बाउरी तथा झारखंड मुक्ती मोर्चा से उमाकांत रजक ने किया नामांकन प्रपत्र दाखिल 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *