मद्य निषेध टीम ने 146.880 लीटर अवैध विदेशी शराब किया जब्त

बेतिया मीडिया हाऊस 25 ता.संवाददाता। आज बेतिया के मद्यनिषेध टीम द्वारा विभिन्न स्थलों पर छापामारी करते हुए नौतन थाना अंतर्गत बरियारपुर घाट से अज्ञात अवस्था में 8 PM Brand का 9 पेटी (180 ml x 432 पीस) कुल 77.760 लीटर विदेशी शराब एवं Officer Choice Brand का 8 पेटी (180 ml x 384 पीस) कुल 69.120 लीटर विदेशी शराब इस प्रकार कुल 146.880 लीटर अवैध विदेशी शराब जप्त किया गया। अधीक्षक, मद्य निषेध, मनोज कुमार ने बताया कि शराब कारोबारियों, माफियाओं, पीने वालों के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलायी जा रही है। मद्य निषेध का प्रभावी अनुपालन कराया जा रहा है। किसी भी सूरत में शराब कारोबारियों, माफियाओं, पीने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, नियमानुकूल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि 24 घण्टे में पीने वाले 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

Bhagalpur हत्यारों की अविलंब हो गिरफ्तारी, गोली मारकर हत्या

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *