चास नगर निगम में जनता दरबार,जनता की सुनी गई फरियाद
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : बोकारो के चास नगर निगम में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में महापौर उपमहापौर सहित निगम के अधिकारी शामिल थे। जनता दरबार में जनता की समस्याओं को सुना गया और उसके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। महापौर भोलू पासवान ने कहा कि जनता की समस्याओं को देखते चास नगर निगम के 35 वार्ड के हर एक सप्ताह एक वार्ड में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा जिसमें जनता अपनी समस्याओं को खुलकर रख सकेंगे और उनकी समस्या का त्वरित निराकरण किया जाएगा। उन्होंने पानी पर फोकस करते हुए कहा कि निगम के हर एक घर को एक घंटा रोज पानी मिलेगा और बिजली की समस्याओं को दुर करने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की समस्या या परेशानी हो तो अपनी समस्या जरूर रखें उस पर त्वरित निदान और निराकरण किया जाएगा।










