ट्रेनों में बिना टिकट सफर करने वालों पर रेलवे की सख्ती, 23 हजार यात्री पकड़े गए, ₹2 करोड़ जुर्माना

फिरोजपुर.

फिरोजपुर.उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए लगातार टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। सितंबर 2026 के दौरान मंडल के टिकट जांच दल ने ट्रेनों में सघन जांच कर कुल 22,855 यात्रियों को बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते हुए पकड़ा।

इन यात्रियों से जुर्माने के रूप में दो करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व वसूल किया गया। मंडल द्वारा वैध टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के साथ ही अनधिकृत यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए टिकट जांच अभियान लगातार जारी रखा जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के कारण वैध यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो।

स्टेशनों पर गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई
फिरोजपुर मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों को स्वच्छ बनाए रखने और यात्रियों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए भी नियमित जांच की जा रही है। सितंबर माह में स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के मामले में 202 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनसे एंटी लिटरिंग अधिनियम के तहत 81 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया। मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि फिरोजपुर मंडल में टिकट जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि टिकट जांच का मुख्य उद्देश्य वैध यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है। साथ ही बिना टिकट और अनधिकृत यात्रा करने वालों पर कार्रवाई कर रेलवे के नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

आईपीएल 2025 : तीन मैचों में 32 चौके-छक्के लगाकर यह खिलाड़ी है सबसे आगे, जानें कौन-कौन है रेस में

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *