रक्षांबधन को लेकर सजी बाजारों में राखी की दुकानें

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 28ता.बिहार पटना। रक्षाबंधन के त्योहार को कुछ ही दिन बचे है। भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन को लेकर बाजार में रौनक लौटी है। शहर में राखियों का खूबसूरत बाजार सजा है। बाजार में रक्षाबंधन से पहले राखियों से पूरा बाजार सज चुका है। तरह-तरह की राखियों को लोग खरीद रहे है। नई किस्म की राखियां बाजार में उपलब्ध है। राखी को तीन दिन बचे है। बाजार में लोग हर तरह के प्रोडेक्ट खरीद रहे है। भाई-बहन के स्नेह का पर्व राखी आने में अब तीन दिन बचे हैं। राखी को लेकर शहर का बाजार तैयार है। दुकानों में रंग-बिरंगी राखियां सज चुकी हैं। इसके अलावा कई कंपनियों ने भाई-बहनों के मधुर रिश्तों को और प्रगाढ़ करने कई उपहार बाजार में उतारे हैं। इसके अलावा इस त्योहार में चॉकलेट के कई पैक भी बाजार में हैं। जो बहनों के प्यार में मिठास घोलेंगे।

नई डिजाइन की राखियों से सजा
बाजार, भाइयों की कलाइयों पर बंधने वाली राखियों की दुकानें सज गई हैं। राखियों की खरीददारी भी शुरू हो चुकी है। जिले के प्रमुख बाजारों में राखियों की दुकानों पर भीड़ देखी जा सकती है। फिलहाल दुकानों में बहनें अधिक खरीददारी कर रहीं हैं। भाई-बहन के अटूट रिश्ते वाला त्योहार रक्षाबंधन,रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन के प्रेम का अटूट पर्व माना जाता है और इस दिन की इंतजार बहन और भाई दोनों को बेसब्री से रहता है। हर बहन चाहती है कि उसके भाई की कलाई में सबसे सुंदर राखी बंधे। इसके लिए बहनें बाजारों में राखियों की खरीदारी करने पहुंचने लगी हैं। जहां बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधेंगी और मुंह मीठा कराएंगी। वहीं, भाई भी उनके लिए कई उपहार देंगे। कई नामी कंपनियों ने चॉकलेट के गिफ्ट और मिठाइयों की पैकेट्स को बाजार में उतारा है। मधुर रिश्ते, स्नेह बंधन, मिठाई बंधन जैसे नाम के पैकेट दुकानों में उपलब्ध हैं। जिसकी कीमत 30 से लेकर 500 रुपये तक है। इसके अलावा भाई अपनी बहनों को अन्य कई उपहार भी देते हैं। ऐसे उपहारों से भी दुकानें सजी हैं।

सूबे के 58 संस्कृत विद्यालयों की मान्यता अटक गई,मुजफ्फरपुर समेत सभी जिले के डीएम को इन सभी संस्कृत विद्यालयों की जांच का आदेश दिया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *