रकुल प्रीत ने फैंस के साथ शेयर की स्टाइलिश जेल मैनीक्योर, पेडीक्योर की झलक

मुंबई, 13 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में अपने बालों को रंगने से लेकर स्टाइलिश जेल मैनीक्योर और पेडीक्योर करते हुए कुछ तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की।

इंस्टाग्राम पर रकुल के 2.37 करोड़ फॉलोअर्स हैं। इस प्लेटफॉर्म पर अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने बालों को कलर करवा रही हैं।

वह कहती हैं, “हाय दोस्तों, देखिए हम कैसे मल्टी टास्क करते हैं। यह हेयर कलर हो रहा है,और फिर मैंने अभी-अभी अपने जेल नेल्स बनवाए हैं।”

वीडियो को कैप्शन दिया गया, “हेयर कलर चेक, जेल नेल्स चेक, पेडीक्योर चेक।”

एक अन्य स्टोरी में रकुल ने अपने खाने की तस्वीर शेयर की। तस्वीर में चिकन, बीन्स और शकरकंद दिखाई दे रहे हैं।

रकुल ने फिल्म निर्माता जैकी भगनानी से शादी की है। कपल ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में शादी की थी।

करियर की बात करें तो रकुल ने 2009 में कन्नड़ फिल्म ‘गिल्ली’ से अभिनय की शुरुआत की, जो सेल्वाराघवन की ‘7 जी रेनबो कॉलोनी’ की रीमेक थी।

इसके बाद उन्होंने ‘केरातम’, ‘वेंकटाद्रि एक्सप्रेस’, ‘रफ’, ‘लौक्यम’, ‘करंट थीगा’, ‘ब्रूस ली’, ‘नन्नकु प्रेमथो’, ‘ध्रुव’ और ‘जया जानकी नायक’ जैसी तेलुगु फिल्मों में काम किया।

रकुल ने ‘थडैयारा थाक्का’, ‘पुथागम’, ‘येनामो येधो’, ‘थीरन अधिगारम ओन्ड्रू’ और ‘बू’ जैसी तमिल फिल्में भी काम किया है।

रकुल हिंदी फिल्मों में ‘यारियां’, ‘अय्यारी’, ‘दे दे प्यार दे’, ‘सरदार का ग्रैंडसन’, ‘रनवे 34’, ‘कटपुतली’, ‘डॉक्टर जी’, ‘थैंक गॉड’ और ‘छतरीवाली’ में काम किया है।

वह पिछली बार तमिल एक्शन फिल्म ‘इंडियन 2’ में नजर आई थीं, जिसका निर्देशन एस. शंकर ने किया था और जिसे लाइका प्रोडक्शंस और रेड जायंट मूवीज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 1996 की फिल्म ‘इंडियन’ का सीक्वल है और इसमें कमल हासन ने सेनापति की भूमिका फिर से निभाई है।

दिल्ली की जनसांख्यिकी और राजनीति को बदल रहा बांग्लादेश और म्यांमार से अवैध आव्रजन : जेएनयू रिपोर्ट

रकुल के अलावा, इसमें सिद्धार्थ, एसजे सूर्या, बॉबी सिम्हा, विवेक, प्रिया भवानी शंकर, गुलशन ग्रोवर, समुथिरकानी और नेदुमुदी वेणु भी अहम भूमिकाओं में हैं।

उनकी अगली फिल्म ‘मेरी पत्नी का रीमेक’ और ‘दे दे प्यार दे 2’ पाइपलाइन में हैं।

–आईएएनएस

एमकेएस/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *