मटियारिया थाना के हौदा डुमरा गांव से रूठ कर घर से निकली बच्ची के साथ गोरखपुर में दुष्कर्म/दुष्कर्मी गिरफ्तार।

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी बेतिया मोहन सिंह।18 जून 25 को मटियारिया थाना क्षेत्र के ग्राम हौदा डुमरा निवासी इमाम हुसैन अंसारी की नाबालिक लड़की घर से रूठ कर गोरखपुर चली गई थी। गोरखपुर में चतुर्भुजवा ग्राम का टेंपो चालक ताहिर देवान बच्ची को घर पहुंचाने का झांसा देकर गोरखपुर में अपने कमरा पर ले गया एवं रात में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।दूसरे दिन बच्ची को लेकर घर पहुंचाने हेतु बेतिया आया।वह बेतिया से पुनःबच्ची को लेकर गोरखपुर जाने लगा तो चौतरवा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है।लड़की के मां के बयान के आधार पर मटियारिया थाना में कांड अंकित कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी
1. ताहिर देवान उम्र करीब 37 वर्ष पिता बशीर देवान ग्राम चर्तुभुजवा थाना शिकारपुर जिला पश्चिमी चंपारण बेतिया।

केवाईपी सेन्टर की गुणवत्ता में लाएं सुधार, बेहतर तरीके से कराएं बच्चों का कौशल विकास : जिलाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *