एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म, दुष्कर्मी हुआ गिरफ्तार

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी बेतिया मोहन सिंह। मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार

मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनमाला गांव की एक महिला ने थाना आकर अपनी नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार कारित किए जाने की सूचना दीं।इसके द्वारा बताया गया कि नकुल कुमार उम्र 22 वर्ष कल रात में हमारी नाबालिक बेटी को पकड़कर सरेह में ले जाकर दुष्कर्म किया है।महिला पुलिस पदाधिकारी के द्वारा पीड़ित लड़की से पूछताछ में मामला सही पाया गया।पीड़ित लड़की की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।अग्रतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*बेतिया पुलिस आम जनता की सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर*

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही,दिल्ली हाईकोर्ट ने बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन को कई मामलों में जारी किया समन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *