चिन्मय विद्यालय की रश्मि सिंह को मिला बेस्ट टीचर सम्मान

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 28ता०बोकारो। चिन्मय विद्यालय के अकादमिक सुपरवाइजर (माध्यमिक )श्रीमती रश्मि सिंह को उनके दृष्टिकोण, नेतृत्व गुणों और शैक्षणिक पहल की स्वीकृति के लिये साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन द्वारा सर्वश्रेष्ठ जोनल टीचर पुरस्कार (2022 – 23) से सम्मानित किया गया । फाउंडेशन द्वारा उन्हें ट्रॉफी एवं 5000 रुपए का चेक प्रदान किया गया। प्रार्थना सभागार में आज रश्मि सिंह को विद्यालय प्रबंधन के सचिव महेश त्रिपाठी द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय प्राचार्य सूरज शर्मा ने रश्मि सिंह को ढेरों शुभकामनाएं दी। साथ ही आज सत्र 2022 – 23 में विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चिन्मय विद्यालय के छात्र-छात्राओं (कक्षा 3 से 6) को स्पेशल असेंबली में ट्रॉफी एवं चेक प्रदान करके सम्मानित किया गया। सभी विजयी विद्यार्थियों को सचिव महेश त्रिपाठी एवम प्राचार्य सूरज शर्मा ने बधाई दी एवम।उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खेल ,स्फूर्ति, आपसी सामंजस्य और लक्ष्य पर केंद्रित रहना सिखाता है : हरभजन सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *