गणतंत्र दिवस भारत का एक संप्रभुत्व लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में उभरने की याद वाला दिन है – प्राचार्य l

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
मोतिहारी l शहर के डॉ.श्री कृष्ण सिन्हा महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया गया । महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) पंकज कुमार के द्वारा राष्ट्रध्वज को फहराया गया महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक/शिक्षिकाएं , शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा छात्राओं ने राष्ट्रध्वज का आदर, सम्मान करते हुए राष्ट्रगान ध्वनित किया। प्राचार्य ने शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही आदरणीय डॉ. श्री कृष्ण सिंह, राम बिहारी शर्मा की पवित्र प्रतिमा पर सम्मान पूर्वक माल्यार्पण करते हुए पुष्प अर्पित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा है कि 26 जनवरी का दिन पूरे भारत के लिए राष्ट्रीय पर्व है जो कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूरी धूमधाम से मनाया जाता है l इस साल भारत का 76 वां गणतंत्र दिवस है ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत का पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था । गणतंत्र दिवस भारत का एक संप्रभुत्व लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में उभरने की याद वाला दिन है जो ब्रिटिश शासन से एक संप्रभुत्व राष्ट्र में एक बड़े बदलाव का प्रतीक है l अपने ऐतिहासिक महत्व के अलावा यह दिन स्वतंत्रता, अधिकारों और कर्तव्यों के उत्सव के बारे में भी है। महाविद्यालय के विकास कार्य को लेकर भी प्राचार्य काफी सजग है उन्होंने महाविद्यालय के उन्नयन लिए भी काम करने की बात कही साथ ही नैक कराने की भी बात कही है। छात्राओं को नारी शक्ति के महत्व को बताते हुए कहा है कि आप सब देश के उज्ज्वल भविष्य हैं आप सबको जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ना है, राष्ट्र की सेवा आपका कर्तव्य है । देश, समाज को आगे बढ़ाना है हमेशा सजग ,जागरूक और कर्तव्यनिष्ठ बनकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रतिदिन समय पर महाविद्यालय आकार कक्षा करें विभिन्न संकाय के शिक्षक / शिक्षिका यहां उपलब्ध हैं। एन.सी.सी. की नोडल पदाधिकारी डॉ.कल्पना सिंह को लेफ्टिनेंट की उपाधि प्राप्त करने के उपरांत उन्हें भी अंगवस्त्र तथा बुके से सम्मानित किया। डॉ. कल्पना सिंह के निर्देशन के अंर्तगत एन सी सी की छात्राओं ने राष्ट्रध्वज का सम्मान करते हुए परेड प्रस्तुत किया और प्राचार्य को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। महाविद्यालय के सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । जिसके अंतर्गत भाषण , नृत्य प्रतियोगिता भी कराई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रभारी कुमारी रंजना (सहायक आचार्य हिंदी विभाग) के निर्देशन में कराया गया । प्राचार्य के द्वारा छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में उद्घोषक के रुप में इंटर (विज्ञान संकाय) की छात्रा परिणिता रहीं।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में डॉ. कुमारी रोशनी विश्वकर्मा, डॉ.ज्योति कुमारी, डॉ.अंजली कुमारी तथा डॉ.विपिन दुबे शामिल रहे ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम सबसे पहले भाषण प्रतियोगिता कराई गई जिसमें परिणीता, आर्या पाण्डेय, निधि कुमारी, अनिता कुमारी, नीतू कुमारी ने अपना सुंदर वक्तव्य प्रस्तुत किया। नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं के द्वारा शानदार प्रस्तुति की गई । देश के विभिन्न संस्कृतियों रंग से सभागार सराबोर हो गया। छात्राओं में खुशी कुमारी , रोशनी पटेल, प्रियांशी कुमारी, मानसी (समूह नृत्य) , अर्चना कुमारी, कल्पना, गौरी कुमारी, वैष्णवी राकेश, विभा कुमारी, शिल्पा कुमारी, प्रियंका कुमारी, श्वेता कुमारी, समूह नृत्य में (परिणीता, खुशी , लक्की गुप्ता, कल्पना, रोशनी पटेल) के द्वारा लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमें राजस्थान का घूमर, बिहार का झिझिया, बरसो रे मेघा आदि मधूर गीतों,करतल ध्वनियों से सभागर गुंजित और सुरभित हो गया। प्रतियोगिता का परिणाम भी निर्णायक मंडली के द्वारा दे दिया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर परिणीता (12th विज्ञान संकाय सत्र (2023 – 25), द्वितीय स्थान पर निधि कुमारी 12th कला संकाय सत्र 2023 – 27), तृतीय स्थान पर आर्या पाण्डेय 12th कला संकाय सत्र (2023 -25) रहीं l नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर (समूह नृत्य) परिणीता (कला संकाय 12th सत्र 2023- 25), खुशी, रोशनी पटेल(12th विज्ञान संकाय सत्र 2023 – 25), लक्की गुप्ता (जंतुविज्ञान, सत्र 2021- 24), कल्पना (12th कला संकाय,सत्र 2023 – 25) रहीं। द्वितीय स्थान पर कल्पना ( विज्ञान संकाय 12th सत्र 2023- 25) रहीं, तृतीय स्थान पर विभा कुमारी (12th कला संकाय सत्र 2023- 25)। छात्राओं को इसप्रतियोगिता में सफल होने तथा सहभागिता दर्ज करने के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम के सभागार में शिक्षक / शिक्षिकाओं में डॉ. किरण कुमारी, डॉ.कल्पना सिंह, डॉ.नीतू ,डॉ. मोहम्मद इरशाद आलम ,डॉ. कुमारी रोशनी विश्वकर्मा, डॉ. दीपमाला श्रीवास्तव, डॉ.अर्पणा , डॉ. ज्योति कुमारी,डॉ. मनोरमा राय, डॉ .अल्फिया नूरी, डॉ. अंजली कुमारी, डॉ.प्रीति कुमारी , डॉ. आकृति रानी, डॉ. अमृता सिंह, डॉ अमित कुमार, डॉ. विपिन दुबे, डॉ. सोनी कुमारी शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में लवली सिंह अमन , छात्राएं तथा अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी कुमारी रंजना ने दी l वहीं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. बिपिन दुबे द्वारा किया गया l

बिजली आपूर्ति व्यवस्था में और सुधार के मुद्दे प्रधान सचिव की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में महापौर ने दिए कई महत्वपूर्ण सुझाव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *