सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बीएसएल के विरोध में किया प्रदर्शन,बूढ़े हो चुके कई गंभीर बीमारियों से है ग्रस्त

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट बीएसएल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सेक्टर चार स्थित वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बीएसएल प्रबंधन उनकी ग्रेच्युटी राशि रोककर जबरन क्वार्टर खाली करवाने का दबाव बना रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे अब बूढ़े हो चुके हैं, कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं, और बोकारो जनरल अस्पताल में इलाज चल रहा है ऐसे में, उन्हें बेघर करना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने जीवनभर बीएसएल के लिए कड़ी मेहनत की है लेकिन अब बुजुर्ग कर्मचारियों को उनके घरों से निकालने की साजिश रची जा रही है। जिन आवासों को वे वर्षों से मरम्मत कर खुद रहने योग्य बनाए हुए हैं, उन्हीं पर अब प्रबंधन 20 से 50 गुना अधिक पैनल रेंट लगाकर उनकी ग्रेच्युटी काटने पर आमादा है। बीएसएल प्रबंधन ने कई प्राइवेट कंपनियों और ठेकेदारों को मामूली किराए पर आवास उपलब्ध कराए हैं जबकि सेवानिवृत्त कर्मियों से हजारों रुपये की वसूली की जा रही है। उनका कहना है कि जिन क्वार्टरों को शून्य मूल्य का घोषित कर दिया गया है, उनके लिए अब अवैध रूप से भारी किराया वसूला जा रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय ने ग्रेच्युटी पर 6% ब्याज देने और क्वार्टर पर सामान्य किराया लेने का आदेश दिया था, लेकिन बीएसएल प्रबंधन आदेश अनदेखी कर जबरन क्वार्टर खाली करवाने पर तुला हुआ है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बीएसएल से अपील की है कि उन्हें उनके आवास को लीज़ या लाइसेंस पर रहने दिया जाए ताकि वे बुजुर्गावस्था में सुकून से अपना जीवन व्यतीत कर सकें।

संगठन में संयुक्त संघर्ष ही हमारी शक्ति : श्रीवास्तव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *