गोमिया में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी गोमिया : गोमिया प्रखंड मुख्यालय के सभागार में सोमवार को बीडीओ महादेव कुमार महतो व सीओ आफताब आलम की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में गोमिया प्रखंड के सभी सेक्टर पुलिस पदाधिकारी व सभी सेक्टर पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान बीडीओ ने क्रमवार तरीके से प्रखंड के सभी मतदान केंद्रो के बारे में जानकारी लिया। साथ ही मतदान केंद्रो में समुचित व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सेक्टर पुलिस पदाधिकारी व सेक्टर पदाधिकारीयों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने की नसीहत दी। बीडीओ ने प्रखंड के सभी मतदान केंद्रो में ससमय चुनाव से पहले (एएमएफ) न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने का निर्देश दिया।

खनन विभाग ने सघन जांच अभियान चलाकर अवैध बालू के साथ  दो ट्रैक्टर को जब्त किया 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *